Friday, March 29

अंतागढ़ 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया।

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने किया धोखा,झुठा वायदा कर जनता के साथ एक छलावा किया है जो आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भुगतने तैयार रहे भूपेश सरकार: राधेलाल नाग।
अंतागढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश में दो हजार करोड़ रुपए शराब घोटाले उजागर किए जाने के बाद भाजपा ने राज्य भर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है,इसी के तत्वाव धान मे आज अंतागढ़ भाजपा मंडल द्वारा हदय स्थल गोल्डन चौक पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए मंडल अध्यक्ष जीतूं मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार का एक नया घोटाला शराब घोटाला सामने किए जाने का खुलासा किया गया है पूर्व में शराब बंदी के नाम पर कांग्रेस सत्ता में आई और शराब बंदी तो नही हुई लेकिन प्रदेश में शराब बिकरी बढ़ गई है।ईडी की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार खुद इसमें शामिल हैं वही पर नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने कहां कि प्रदेश की जनता के साथ कांग्रेस ने धोखा किया है,झुठा वायदा किया था जिसमें कि कांग्रेस की भूपेश सरकार से त्रस्त हो चुकी है,आज के इस विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष जीतूं मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग, उपाध्यक्ष अमल सिंह नरवास, लक्ष्मण ठाकुर,दीप सिंह सोलंकी,मंडल महामंत्री कुबल भुसाखरे, इरफान खान,बंटी ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतिक ठाकुर,बोदलिया, महावीर ठाकुर, बब्लू मंडल, धर्मेन्द्र वासनीकर घनश्याम रामटेक, कैलाश पोटाई,छेरकु राम पटेल,अजीत बंघेल ,संदीप देहारी,सहीत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *