कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। जबकि मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है। जवानों ने नक्सलियों का एक कैंप भी ध्वस्त किया है। वहां पर भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

जानकारी के अनुसार, आमाबेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवान सर्चिंग पर जंगल की ओर निकले थे। इसी दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। फिर जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जान बचाकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने सर्चिंग शुरू की तो जंगल में नक्सलियों का कैंप मिला। तलाशी के दौरान कैंप से भारी मात्रा में किताबें, दवाइयां, नक्सली वर्दी, बर्तन, खाने का सामान सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल रात तक जवानों की सर्चिंग जंगल में जारी थी।

Related Posts

जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो – भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने जनता से की अपील

  0 अटल विश्वास पत्र में किया गया हर वादा होगा पूरा: ट्रिपल इंजन की सरकार में होगा बड़ी तेजी से विकास 0 नगर निगम चुनाव में भाजपा को जिताकर…

ब्राह्मण अंतर्राष्ट्रीय ,सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर का पंडाल महाकुंभ में देश विदेश से आए ब्राम्हणों का बना केंद्र

प्रयागराज महाकुंभ 2025 श्री सुरेश्वर महादेव पीठ एवं ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट के द्वारा कैंप लगाया गया है जहां पर प्रथम संगम तट पर स्थान करने के लिए सभी भक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *