खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण – IMNB NEWS AGENCY

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने किया खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

जगदलपुर । कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से छोटे व्यापारियों व जनता को जागरूक करने के उद्देश्य आडावल के नास्ता सेंटर, स्वीट सेंटर, डेली नीड्स, किराना दुकान, बेकरी का निरीक्षण किया। बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए समुचित रखरखाव, साफ सफाई, खुला खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने तथा खाद्य रंग का उपयोग नहीं करने आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच हेतु 52 खाद्य नमूने संकलित किए गए जिसमें से 04 नमूने अमानक पाए गए जिन्हें सुधार करने निर्देशित किया गया। इसके अलावा साबूदाना का नमूना ग्रहण कर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा गया है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में विकास को दी जा रही है तीव्र गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *‘राइजिंग छत्तीसगढ़’ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री श्री साय ने रखा दूरदर्शी विकास का रोडमैप* रायपुर, 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में न्यूज़18 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य…

    Read more

    नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    नक्सलवाद से लोकतंत्र की ओर लौटता बस्तर: 24 घंटे में 45 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण 0 सुकमा में 1.18 करोड़ रुपये के 23 इनामी नक्सली मुख्यधारा में लौटे, बीते 15…

    Read more

    You Missed

    प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

    राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

    अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका

    अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका