भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में छःग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा – IMNB NEWS AGENCY

भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में छःग के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुपस्थिति में संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय कार्यालय में ध्वज फहराना मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता के लिए सम्मान व गौरव का विषय : डॉ रमन सिंह

नई दिल्ली 26 जनवरी 2023 : आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के पारिवारिक कारण की वजह से अनुपस्थिति में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यह इतिहास में पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के किसी बड़े नेता ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया है। दशकों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे डॉ रमन सिंह केंद्रीय मंत्री, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और डेढ़ दशक (15 वर्षों) तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही वर्तमान में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इस लंबी राजनीतिक यात्रा में डॉ रमन सिंह ने संगठन स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिस वजह से भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती रहती है।

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को तिरंगा फहराने का दायित्व प्राप्त होने पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराना एक जिम्मेदारी के साथ-साथ ही बहुत सम्मान का विषय है, एक साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भारतीय जनता पार्टी ने केवल डॉ रमन सिंह का ही सम्मान नहीं किया है बल्कि छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया है, जिसके लिए वह सदैव भाजपा संगठन के आभारी हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने समस्त देशवासियों के प्रति गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास शुभारंभ अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव की आराधना के पवित्र श्रावण मास के 11 जुलाई से शुभारंभ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ…

Read more

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

रायपुर 10 जुलाई 2025/ नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण संबंधी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में नागरिकों की सही जानकारी हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्थिति स्पष्ट की…

Read more

You Missed

पवित्र कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क

पवित्र कांवड़ यात्रा के सुगम एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस प्रशासन सतर्क

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास शुभारंभ अवसर पर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास शुभारंभ अवसर पर दी शुभकामनाएं

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों में बैकडेट से स्थानांतरण सम्बन्धी भ्रमोत्पादक समाचार के संबंध में स्पष्टीकरण

हर खेत तक सहायता, हर किसान तक विश्वास दृ शासन की योजनाओं से खरीफ की शुरुआत बनी आसान

हर खेत तक सहायता, हर किसान तक विश्वास दृ शासन की योजनाओं से खरीफ की शुरुआत बनी आसान

जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

महामहिम राज्यपाल रमेन डेका का कोरबा प्रवास 11 एवं 12 जुलाई को