भड़का तानाशाह! किम जोंग का देश के नाम संदेश, बोले- किसी भी वक्त हम US और दक्षिण कोरिया पर कर सकते हैं परमाणु हमला, तैयार रहें

Kim Jong Un message to North Korea किम जोंग ने अपने देश के नाम संदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी समय परमाणु हमला करने के लिए हमें तैयार रहना होगा। किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका कभी भी युद्ध छेड़ सकता है।

 । Kim Jong Un message to North Korea उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने देश के नाम एक संदेश जारी किया है। किम जोंग ने किसी भी समय परमाणु हमला करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। किम ने कहा कि दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका अपने परमाणु हथियारों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहा है, जिसके बाद वो कभी भी युद्ध छेड़ सकता है।

उत्तर कोरियाई नेता ने अमेरिका पर युद्ध के लिए चिंगाड़ी छेड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहना ही होगा। किम की यह टिप्पणी उस समय आई है, जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने सैन्य अभ्यास को और तेज कर दिया है।

 

दो बैलिस्टकि मिसाइल का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने इसी बीच शनिवार और रविवार को अपने दुश्मन देशों को चेताने के लिए अपनी ‘युद्ध और परमाणु पलटवार क्षमता’ को दिखाने के लिए दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। अभ्यास में, परमाणु हमले के परिदृश्य के तहत 800 मीटर की ऊंचाई पर एक लक्ष्य को मारने से पहले एक नकली परमाणु वारहेड से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने 800 किमी (497 मील) उड़ान भरी। बता दें कि बीते दिन किम ने अपनी छोटी बेटी के साथ मिसाइल परीक्षण में हिस्सा लिया था।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया से सचेत रहना होगा

परीक्षण का नरीक्षण कर रहे किम ने कहा कि अभ्यासों ने सेना की वास्तविक युद्ध क्षमता में सुधार किया और इस तरह के अभ्यासों के माध्यम से किसी भी “तत्काल और भारी परमाणु जवाबी हमले” के लिए हम तैयार हो गए हैं। किम ने स्थानीय मीडिया में कहा कि जिस तरह से अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपनी आक्रमकता दिखाते हुए आगे बढ़ रहे हैं, हमें परमाणु युद्ध प्रतिरोध क्षमता को तेजी से मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।

 

Related Posts

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

एजेंसी। इजरायल और ईरान के बीच लगातार हमलों ने न सिर्फ दोनों देशों की जमीनी और हवाई सुरक्षा को हिला दिया है, बल्कि दुनियाभर के देशों की बेचैनी बढ़ा दी…

Read more

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

एजेंसी। ईरान ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल ‘फतह-1 को इजरायल पर दागने का दावा किया है। यह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है, जिसे ईरान ने ‘इजरायल-स्ट्राइकर की उपाधि दी है। रिपोर्ट के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

इजरायल की 50 जेट से बोला हमला, बम बनाने की फैक्ट्री किया तबाह

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

ईरान ने इजरायल पर फतह-1 दागने का किया दावा, आवाज से भी तेज है इस हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव