हरेली पर्व: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि उपकरणों और बैलगाड़ी की पूजा अर्चना की… – IMNB NEWS AGENCY

हरेली पर्व: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि उपकरणों और बैलगाड़ी की पूजा अर्चना की…

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों और स्व सहायता समूह की बहनों के बीच पहुंचे है, वही हरेली पर्व के अवसर पर गौमाता, परंपरागत कृषि उपकरणों और बैलगाड़ी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के साथ पर्यावरण के महत्व को भी दर्शाता है। इस दिन किसान कृषि कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और औजारों की सफाई कर उनकी पूजा अर्चना करते हैं।

कृषक परिवारों में तरह-तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन बनाए जाते हैं। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से हरेली पर्व को लेकर प्रदेशवासियों में उत्साह और बढ़ गया है। इसका कारण यह है कि राज्य सरकार ने हरेली पर्व से लोगों के जुड़ाव को देखते हुए इस दिन अवकाश की घोषणा कर दी है, ताकि लोग पूरे आनंद के साथ इस पर्व को मना सके और सरकार की मंशा के अनुरूप ऐसा हो भी रहा है। अब हरेली पर्व पर गांव की गलियों और चौपाल से लेकर शहरी क्षेत्रों में भी लोग परंपरा के अनुरूप नारियल फेंक प्रतियोगिता गेड़ी चढ़ते देखे जा सकते हैं, वहीं महिलाएं सुआ, कर्मा, ददरिया, फुगड़ी करते दिखती हैं।

Related Posts

सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

रायपुर 11 जुलाई 2025/ यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

Read more

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस…

Read more

You Missed

गिरते पुल, ढहती ज़िम्मेदारियाँ: बुनियादी ढांचे की सड़न और सुधार की ज़रूरत”

(13 जुलाई जयंती विशेष) गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक

(13 जुलाई जयंती विशेष)  गुरु दक्ष प्रजापति: सृष्टि के अनुशासन और संस्कारों के प्रतीक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिले में शुरू अब तक 659 लाख स्पान कर लिया गया उत्पादन चयनित हितग्राहियों को विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली एवं जाल

मत्स्य बीज उत्पादन कार्य जिले में शुरू अब तक 659 लाख स्पान कर लिया गया उत्पादन चयनित हितग्राहियों को विभाग द्वारा प्रदाय किया जा रहा निःशुल्क मत्स्य बीज स्पॉन, सरसों खली एवं जाल

कलेक्टर व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

कलेक्टर व्यास ने स्कूल शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक

दुख की घड़ी में पहुंचा जनप्रतिनिधियों का सहारा, सांप काटने से मृत छात्र अमृत साय के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय

दुख की घड़ी में पहुंचा जनप्रतिनिधियों का सहारा, सांप काटने से मृत छात्र अमृत साय के घर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय