स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सीजीएमएससी के कार्यों की समीक्षा की

*सीजीएमएससी द्वारा इस साल कुल 301 करोड़ रूपए के 98 उपकरणों की खरीदी, 1028 ड्रग्स के रेट-कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध*

रायपुर. 24 मार्च 2023. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने आज सीजीएमएससी के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नवा रायपुर के स्वास्थ्य भवन में आयोजित बैठक में सीजीएमएससी को 1 अप्रैल 2023 तक सभी दवाओं और उपकरणों के रेट-कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों द्वारा प्राप्त की जाने वाली दवाईयों की एंट्री ऑनलाइन करने को कहा। उन्होंने तेजी से कार्य करने और आपूर्तिकर्ताओं की सुविधा की दृष्टि से सीजीएमएससी को ज्यादा से ज्यादा आईटी एप्लीकेशन्स के उपयोग के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक श्री भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा भी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में सीजीएमएससी के कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के साथ ही दवाओं, कन्ज्युमेबल्स, रिएजेंट्स और मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता काफी संतोषप्रद है। श्री सिंहदेव ने सीजीएमएससी में मानव संसाधन की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

बैठक में सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक श्री चंद्रकांत वर्मा ने बताया कि सीजीएमएससी द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 301 करोड़ रूपए कीमत के 98 उपकरणों की खरीदी की गई है। इनमें से 252 करोड़ रूपए के 46 उपकरण स्वास्थ्य विभाग के लिए और 49 करोड़ रूपए के 52 उपकरण चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए खरीदे गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सीजीएमएससी के पास 1028 ड्रग्स, 439 रिएजेंट्स, 156 कन्ज्युमेबल्स और 82 मेडिकल उपकरणों के लिए रेट-कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध हैं।

Related Posts

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व प्रवक्ता के पद पर होगा चुनाव कोषाध्यक्ष, सहसचिव, महिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सहित 15 कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित रायपुर ,13 जून 2025/प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज…

Read more

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता