महामारी और लॉकडाउन में कैसी थी लोगों की जिंदगी, ट्रेलर देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 Bheed Trailer Release अनुभव सिन्हा जब भी कोई फिल्म लेकर आते हैं तो वह अपनी कहानी से लोगों को अंदर से झकझोर देते हैं। अब हाल ही में उनकी फिल्म भीड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ। ये छोटा सा ट्रेलर आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

नई दिल्ली, IMNB। Bheed Trailer Release: कोरोना वायरस जब इंडिया में बढ़ा तो उस दौरान लोगों को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। ये महामारी साल 2020 में इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सरकार को मजबूरन पूरे देश में लॉकडाउन लगाना पड़ा। लोग लगभग डेढ़ साल तक अपने घरों में थे।

लॉकडाउन के भयावह साइड को दिखाता है भीड़ का ट्रेलर

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर ये ट्रेलर महामारी में हुए लॉकडाउन के समय की एक डरावनी तस्वीर सामने लाकर बुरी यादों को ताजा कर देता है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के साथ, जहां वह देश में बढ़ती हुई महामारी को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान करते हैं। इसके बाद एक के बाद लॉकडाउन के दौरान लोगों के रोते-बिलखते हुए दृश्य इस ट्रेलर में दिखाए गए हैं।

इस ट्रेलर में साफ तौर पर ये दिखाया गया है कि कैसे लॉकडाउन में लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया था। इतना ही नहीं, इस ट्रेलर में अनुभव सिन्हा ने लोगों के मन में चल रहे उस एहसास को भी बखूबी दिखाया, जहां लोगों को ये लग रहा था कि हमारे देश का बंटवारा हो रहा है।

ट्रेलर से एक मिनट भी नहीं हटेगी नजर

‘भीड़’ के इस छोटे से ट्रेलर से अपनी निगाहें हटाना नामुमकिन है। इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको यही लगेगा कि शायद लॉकडाउन की कहानी को बयां करने के लिए किसी भी लेखक की जरूरत नहीं थी। वह लोगों की जिंदगी का एक ऐसा समय था, जिसे शायद दुनियाभर में कोई नहीं भुला सकता।

आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के वो निर्देशक हैं, जिन्होंने ‘गुलाब गैंग’ और ‘मुल्क जैसी कई शानदार फिल्में दी हैं, जिन्होंने लोगों को अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया।

jagranएक साथ आए बहु-प्रतिभाशाली एक्टर्स

अनुभव सिन्हा ‘भीड़’ में कई ऐसे प्रतिभशाली एक्टर्स को साथ लेकर आए हैं, जिनके अभिनय की तारीफ करते हुए ऑडियंस नहीं थकती है। ‘भीड़’ में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा दीया मिर्जा , पंकज कपूर, आशुतोष राणा, कृतिका कामरा नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Related Posts

देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

*(23 जून पुण्यतिथि पर विशेष *एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया* *छगन लोन्हारे, उप संचालक* *रायपुर, 22 जून 2025/लम्हों ने खता की और…

Read more

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एनएफएसयू और सीएफएसएल के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं एनएफएसयू रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन किया

*नवा रायपुर में एनएफएसयू और सीएफएसएल की शुरुआत से छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्य भारत का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम मजबूत होगा* *फॉरेंसिक साइंस की मदद से आने वाले समय में भारत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य