माही के सिक्स का दीवाना हुआ ICC, इस खास अवॉर्ड से किया सम्मानित

MS Dhoni Winning Six भारत के लिए इस मैच में गौतम गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी जबकि कप्तान धोनी ने 79 रनों पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है।

नई दिल्ली, IMNB। साल 2011 में 2 अप्रैल को ही भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था। 28 साल बाद फाइनल में श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बना था। इस मैच को धोनी ने सिक्स मारकर खत्म किया था। अब ICC इस ऐतिहासिक छक्के की वजह से धोनी को फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल अवॉर्ड से सम्मानित किया। आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

  गौरतलब हो कि 2011 में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट किया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 274 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.2 ओवर में 4 विकेट पर 277 रन बनाते हुए मैच को 6 विकेट से जीता था।

धोनी को आईसीसी ने दिया अवॉर्ड

28 साल बाद भारत ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत के लिए इस मैच में गौतम गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी, जबकि कप्तान धोनी ने 79 रनों पर नाबाद 91 रन बनाए थे। इस विश्व कप को धोनी के सिक्स के लिए भी याद रखा जाता है। इसलिए उन्हें आईसीसी ने फैनक्रेज डिजिटल कलेक्टिबल  अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

 

युवराज सिंह ने किया था कमाल का प्रदर्शन

यह विश्व कप एक और हीरो के लिए याद रखा जाता है। वो हैं युवराज सिंह। कैंसर से लड़ते हुए इस खिलाड़ी ने अद्भुत प्रदर्शन किया था। पूरे टूर्नामेंट में युवराज सिंह ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट चटकाए थे। इसके चलते युवराज सिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया था। वहीं, धोनी को फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था।

Related Posts

दंतेवाड़ा में शुरू हो रही कोल्ड स्टोरेज की बड़ी सुविधा

*आदिवासी गांवों की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार* *यह परियोजना बदलेगी बस्तर की तस्वीर, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम* रायपुर 17 जून 2025/दंतेवाड़ा जिले में खेती और जंगल से मिलने…

Read more

छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*बालोद में सामाजिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की घोषणा* *मुख्यमंत्री सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल* रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोकतंत्र और राष्ट्रवादी भावना का संरक्षण पत्रकारिता की अहम कड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

उज्जैन में रामायणकालीन लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन

सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सामाजिक विकास के लिए मिलकर करें काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन

19 जून से 6 जुलाई तक होगा मूंग और उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन

कैबिनेट की बैठक शुरू

कैबिनेट की बैठक शुरू