इंस्पायर अवार्ड मानक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 और 19 जनवरी को दुर्ग में, चयनित होने वाले प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया का राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में होगा प्रदर्शन

रायपुर, 12 जनवरी 2023/ इंस्पायर अवार्ड मानक की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन 18 एवं 19 जनवरी को खालसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिला स्तर पर चयनित 3552 प्रतिभागियों में से चयनित 241 प्रतिभागियों द्वारा तैयार मॉडल, प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर चयनित मॉडल, प्रोजेक्ट के लिए 19 और 20 जनवरी को राष्ट्रीय नवप्रवर्तक प्रतिष्ठान अहमदाबाद के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में चयनित प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय मेंटरशीप प्रोग्राम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें एनआईटी, आईआईटी, आईआईआईटी के विशेष-विशेषज्ञों, प्रोफेसर द्वारा चयनित प्रतिभागियों को उनके प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया को और अधिक बेहतर और उपयोगी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया को बेहतर बनाने डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी (डी.एस.टी.), नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एन.आई.एफ.) द्वारा प्रतिभागियों द्वारा आवश्यक धन राशि भी उपलब्ध करायी जाती है। राज्य स्तर पर चयनित होने वाले प्रोजेक्ट, मॉडल, आइडिया का प्रदर्शन राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में किया जाएगा।

संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील कुमार जैन ने प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में संचालनालय में बैठक लेकर जिलों से आए इंस्पायर आवार्ड मानक के जिला नोडल अधिकारियों को मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा सत्र 2023-24 में इंस्पायर अवार्ड मानक में पंजीयन के लिए 90 हजार का लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य का आपूर्ति के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि सत्र 2022-23 में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंस्पायर अवार्ड मानक की 9वीं राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 2020-2021 के आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित 27 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इनमें रायपुर जिले से दिल्ली पब्लिक स्कूल के अदित सिंह द्वारा निर्मित ‘बायोडिग्रेडेबल नेचुरल स्वीटनर कोटेड डिस्पोजेबल कप विथ इम्बेडेड मेडिसिन इम्यूनोबुस्टर हर्ब मिक्सचर‘ प्रोजेक्ट चयनित हुआ। इसके अलावा विच्क्षण जैन विद्यापीठ कुम्हारी दुर्ग के छात्र हरित चंचानी द्वारा घरों में प्रयुक्त गैस सिलेण्डर के लिए ‘चाईल्ड सेफ्टी लॉक‘ का प्रस्तुत दोनों मॉडल, प्रोजेक्ट राष्ट्रीय प्रदर्शनी में चयनित हुआ, जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए उपलब्धि है।

Related Posts

राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

रायपुर, 18 मई 2025 :राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहाँ राजभवन में ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों डॉक्टर संगीता अग्रवाल, डॉक्टर संगीता नागराज एवं श्री नीलेश अग्रवाल ने सौजन्य…

Read more

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर, 18 मई 2025 : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।…

Read more

You Missed

राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण

समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी