मुख्यमंत्री के सुशासन में रोशन हो रहा जशपुर क्रेडा विभाग  ने 285 सोलर हाई मास्क लगाया है

कुनकुरी नगर पंचायत के छठ घाट और लोरो घाट की सोलर लाइट से रौनकता बढ़ गई

जशपुरनगर 9 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। चौक  चौराहों को सोलर लाइट से रौशन किया जा रहा है। जिसमें कुनकुरी नगर पंचायत के छठ घाट में  विभाग द्वारा आठ नग सोलर लाइट लगाया गया है जिससे घाट को रौनक़ बढ़ गई है।
पुरानी बस्ती, कुनकुरी के श्री राज गुप्ता ने बताया कि पहले यहाँ शाम को असमाजिक तत्व लोगों का जमावड़ा रहता था। लोग आने से घबराते थे। साफ़-सफ़ाई भी नहीं था। अब हमारे मुख्यमंत्री श्री  विष्णु देव साय के शासन काल में  इसे सुंदर बनाया जा रहा है। चारो तरफ़ सोलर लाइट लगाने से यह घाट अच्छा बन गया है।
श्री तुलसी नायक लंबे समय से यहां टहलने आते हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए विभाग की प्रशंसा की। बताया कि यह घाट पहले से बहुत अच्छा हो गया है।

श्रीमती अनिता देवी ने बताया कि अब लाइट लगने से राहत मिली। अब हम किसी भी समय टहलने जा सकते हैं। साथ ही ज़हरीले जीव से भी राहत मिलेगा।
इसी क्रम में लोरो घाट में भी विभाग द्वारा घाट के टर्निंग पॉइंट में तीन हाई सोलर मास्क लगाया गया है। जिसे लेकर लोरो धाम मंदिर के पुजारी ने श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि लाइट लगने से दुर्घटना मे कमी आई है। अब नागरिक सुरक्षित घाट पार कर रहे है। साथ ही घाट में रोशनी होने से वाहन चालकों को भी राहत मिलेगी
श्री निलेश श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता क्रेडा विभाग ने बताया कि जिले में 285 सोलर हाई मास्क लाइट लगा है। और 10 का कार्य प्रगति पर है। जिसे हम समय समय पर मेंटेनेंस करते हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में कालीचरण को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

    मिला नया सहारा, अपना कार्य स्वयं करने में होंगे सक्षम खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुरनगर । मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से…

    नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायतों के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑसिफर नियुक्त

    जशपुरनगर । छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम 1994 के नियम 13 एवं नियम 14 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *