ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव, सीएम की पुत्री स्मृति साय ने गर्भवती महिलाओं को योग करने किया प्रेरित

योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा : स्मृति साय
गर्भवती महिलाओं पर केंद्रित रहा जशपुर योग महोत्सव, हुआ लाइव प्रसारण
जशपुरनगर 21 जून 2024/आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं ने सामूहिक रूप से योग किया।
        गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को योग कराया गया। जशपुर योग महोत्सव कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुत्री सुश्री स्मृति साय के संरक्षण में आयोजित हुआ। सुश्री स्मृति साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। जशपुर जिला प्रशासन और यूनीसेफ टीम के संयुक्त प्रयास से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए शानदार पहल
योग कार्यक्रम में रायपुर से आई राहुल रायपुर योगपीठ की टीम ने महिलाओं को योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। कुशल प्रशिक्षकों ने गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए लाभदायी साबित होने वाली सभी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। गर्भावस्था के दौरान विभिन्न योग क्रियाओं के लाभ के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। गर्भावस्था के दौरान होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का योग क्रियाओं के द्वारा निदान करने के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई।
         मुख्य अतिथि स्मृति साय ने महिलाओं को योग के लिए किया  प्रेरित
योग महोत्सव में सुश्री स्मृति साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने  खुद भी योग किया। कार्यक्रम के आरंभ में सुश्री साय ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए योग के महत्व और उसके लाभ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को योग करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया। उन्होंने कहा, योग हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी होता है। योग करने से न केवल हमारा शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि हम मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहते हैं।ष् उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं।
          ऐतिहासिक रहा जशपुर योग महोत्सव
जशपुर में आयोजित योग महोत्सव को व्यापक बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का राज्यभर में लाइव प्रसारण किया गया। प्रदेश के इतिहास में यह पहला योग कार्यक्रम रहा जिसने गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी। इस प्रकार के आयोजन से गर्भवती महिलाओं को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है बल्कि उन्हें योग के माध्यम से एक सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का भी प्रोत्साहन मिलता है। जशपुर योग महोत्सव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुत्री स्मृति साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शांति भगत, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिओम द्विवेदी उपस्थित थे।

Related Posts

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

रायपुर, 13 मई 2025:मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी ने आज राष्ट्रीय जनता पार्टी (नेशनल पीपल्स पार्टी) के अध्यक्ष…

Read more

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

रायपुर, 13 मई 2025 : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल हुए।…

Read more

You Missed

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री चौहान

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ की पहचान बनेगा नया विधानसभा भवन: सितम्बर 2025 तक निर्माण हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हितग्राहियों से की सीधी बातचीत

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री साय जनजातीय संग्रहालय का 14 मई को करेंगे लोकार्पण