जशपुरनगर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 10 जून 2024/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंडियाडीह निवासी सैता भोग्य का  लू लगने से 20 मई 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती नानदाई भोय   हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
          इसी प्रकार कुनकुरी तहसील के ग्राम ढोढ़ीडांड़ निवासी अस्मीता का सर्पदंश से 08 अक्टूबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता निर्दोष एक्का हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद जशपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को दी बधाई और शुभकामनाएं जशपुरनगर 16 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज नगर पालिका परिषद, जशपुरनगर के नव निर्वाचित…

मुख्यमंत्री ने आगडीह में सीजी एअर स्कवाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का किया उत्साह वर्धन

जशपुर में पहली बार विमान उड़ानें का दिया गया प्रशिक्षण पायलट बनाने के हर संभव सहायता कराया जाएगा उपलब्ध जशपुरनगर 16 मार्च 2025/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज आगडीह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *