जशपुरनगर  : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : जशपुर और  मनोरा में महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को दिलाई गई शपथ, किया गया जागरूक

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर कार्यक्रम आयोजित
जशपुरनगर 18 अप्रैल 2024/जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां जारी है। लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न ग्राम पंचायतों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी कलस्टर में  नए मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जशपुर ब्लॉक  सहित अन्य ब्लॉक और ग्रामों  में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर और रंगोली बनाकर  मेहंदी  लगाकर  लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। हाथों में वोट देने की अपील की तख्तियां में वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना, देश का भाग्य विधाता बने आप मतदाता, सबसे बड़ा दान मतदान, मतदाता वोट हमारा अधिकार, जैसी स्लोगन के साथ महिलाओं ने जागरूकता का सन्देश दिया। इसी तरह मनोरा ब्लॉक में मतदाता जागरूकता रैली  निकालकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया गया।  समूह की महिलाओं द्वारा शपथ लेकर ग्राम वासियों को स्वीप कार्यक्रम से अवगत कराया गया। इस दौरान सभी से लोकसभा चुनाव में 7 मई को मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही नए मतदाताओं को मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी को लेकर शपथ भी  दिलाई गई।  लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी से मतदान करने की अपील की जा रही है।  इसके लिए प्रतिदिन  जिले भर में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर स्तर पर  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Related Posts

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

  रायपुर, 23 मार्च 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।…

आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

  0 मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री  अरुण साव और मुख्य वक्ता पत्रकार सौरभ द्विवेदी सम्मिलित हुए रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (CASA) की ओर से शनिवार को मायरा रिजॉर्ट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साहित्यकार  विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साहित्यकार  विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात

विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

जशपुर विकासखंड में तिब्बती कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण प्रारंभ महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

जशपुर विकासखंड में तिब्बती कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण प्रारंभ महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर