छत्तीसगढ़ में डेरा डाले झारखंड के विधायक रांची पहुंचे – IMNB NEWS AGENCY

छत्तीसगढ़ में डेरा डाले झारखंड के विधायक रांची पहुंचे

रांची. छत्तीसगढ़ में डेरा डाले झारखंड के सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के कम से कम 30 विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को एक विशेष विमान से रांची पहुंचे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. झारखंड के ये विधायक 30 अगस्त से रायपुर के पास एक रिजॉर्ट में डेरा डाले हुए थे.

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ विधायकों को लेकर आया विशेष विमान रांची में उतरा है.’’ कथित तौर पर सरकार गिराने के लिए विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उसके विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों को नवा रायपुर के एक आलीशान रिजॉर्ट ले जाया गया था.

अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस और झामुमो के नेताओं के अलावा 30 विधायकों को लेकर विशेष विमान ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी,जो शाम को करीब छह बजे रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरा. हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल करेंगे.

  • Related Posts

    सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

    रायपुर 11 जुलाई 2025/ यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस…

    Read more

    You Missed

    प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

    प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

    प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान का भूमि-पूजन एवं पौधरोपण किया

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान का भूमि-पूजन एवं पौधरोपण किया