Saturday, April 20

खारुन गंगामैया एवं हटकेश्वर महादेव महाआरती आज करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर

आज 6 जनवरी 2023 को सायं 5 बजे से करणी सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के आह्वान पर श्री राष्ट्रीय करणी सेना छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्णिमा तिथि पर खारुन गंगा मैया एवं हटकेश्वर महादेव की महाआरती का आयोजन महादेव घाट रायपुर में किया जा रहा है। यह आयोजन गत माह 8 दिसंबर 2022 पूर्णिमा की संध्या से प्रारंभ हुआ है जो कि प्रत्येक महीने की पूर्णिमा को संपन्न किया जाएगा। श्री तोमर के अनुसार इस आयोजन से सनातन चेतना के विकास के साथ-साथ हिन्दू समाज के विभिन्न वर्गों में एकता का भाव भी जागृत होगा जो समाज को प्रगति की नई दिशा प्रदान करने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *