कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव में कृषि चौपाल कार्यक्रम का हुआ प्रसारण

राजनांदगांव 10 दिसम्बर 2024। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के माध्यम से कृषि शिक्षा एवं सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि चौपाल कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों का कृषि विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। कृषि चौपाल कार्यक्रम का प्रथम भाग का प्रसारण शनिवार 7 दिसंबर 2024 को दोपहर 2 से 3 बजे तक किया गया। जिसमें विभिन्न फसलों की 109 में से 54 किस्मों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव में किया गया एवं किसानों के साथ संवाद किया गया और विश्व मृदा दिवस के पर मृदा संरक्षण हेतु किसानों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे आईसीएआर अटारी जबलपुर के बोर्ड मेम्बर श्री बिशेश्वर दास साहू ने विभिन्न फसलों के उत्पादन लाभ पर चर्चा की। विशिष्ठ अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मधु सुकृत दास साहू ने रबी मौसम मे तिलहन फसलों की खेती पर जोर दिया। कृषि विभाग से उप संचालक श्री नागेश्वर लाल पाण्डये ने धान उत्पादन लाभ की बधाई देते हुए रबी मौसम मे धान के अलावा अन्य तिलहन व दलहन फसल लगाने हेतु प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने उद्यानिकी फसलों की प्रबंधन तकनीक की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके ने पशुओं में टिकाकरण के महत्व को समझाया एवं श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने प्राकृतिक खेती के घटकों जैसे नीमास्त्र, आग्नेयास्त्र एवं जीवामृत के उपयोग की सलाह दी, ताकि नुकसानदायक रसायनिक दवाओं का उपयोग कम किया जा सके। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारी व बड़ी संख्या में कृषण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

    राजनांदगांव 26 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने लू-तापघात की बचाव एवं तैयारी हेतु जिला स्तर पर संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी राहत श्रीमती सरस्वती बंजारे को नोडल अधिकारी नियुक्त…

    31 मार्च तक पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण

    राजनांदगांव 26 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक 31 मार्च 2025 तक अपना पंजीयन व नवीनीकरण च्वााईस सेंटर, जनपद पंचायत के मुख्यमंत्री श्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री आवास सर्वे की अवधि एक माह बढ़ी, अब 30 अप्रैल तक होगा सर्वे

    29वां भोरमदेव महोत्सव : दीप प्रज्ज्वलित और मंत्रोचार के बीच भगवान भोरमदेव की पूजा अर्चना के साथ हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत

    29वां भोरमदेव महोत्सव : दीप प्रज्ज्वलित और मंत्रोचार के बीच भगवान भोरमदेव की पूजा अर्चना के साथ हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत

    ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ रे…….. सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया…… भजन ने भक्तों के दिलों में श्रद्धा और आस्था रम गया

    ऐसा डमरू बजाया भोले नाथ रे…….. सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया…… भजन ने भक्तों के दिलों में श्रद्धा और आस्था रम गया

    संवरेगा कांटा तालाब, लायब्रेरी में वाईफाई की सुविधा मिलेगी

    संवरेगा कांटा तालाब, लायब्रेरी में वाईफाई की सुविधा मिलेगी

    ग्रीष्मकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन

    ग्रीष्मकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में परिवर्तन