नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने दी महाराष्ट्र के राज्यपाल बैस को शपथ ग्रहण पर बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल और छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र रमेश बैस को शपथ ग्रहण के अवसर पर बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि त्रिपुरा और झारखंड में राज्यपाल रहते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाले रमेश बैस जी देश के विशाल राज्य महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ का सम्मान ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस छत्तीसगढ़ की धरोहर हैं। छत्तीसगढ़ को उन पर गर्व है। छत्तीसगढ़ की जनता गौरवान्वित है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र बैस जी को देश के एक बड़े राज्य, जिसे देश की आर्थिक राजधानी कहते हैं, का राज्यपाल बनाया गया है।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने श्री बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
*छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को बधाई*

रायपुर। प्रदेश भाजपा ने छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र रमेश बैस को महाराष्ट्र के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है। पूर्व मंत्री, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता तथा छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने रमेश बैस को छत्तीसगढ़ का गौरव पुत्र बताते हुए कहा है कि वह महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक बनकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री राज्य शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस के शपथ समारोह के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि रमेश बैस जी ने छत्तीसगढ़ की माटी का सम्मान बढ़ाया है। प्रदेश भाजपा महामंत्री विजय शर्मा ने श्री बैस को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ के कर्मठ माटी पुत्र हैं और उनके योगदान को हमेशा सम्मान मिलता रहेगा। प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रमेश बैस जी महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाएंगे। उनकी योग्यता और अनुभव का लाभ महाराष्ट्र की जनता को मिलेगा।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन पहुंचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से की सौजन्य भेंट

रायपुर 24 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी से सौजन्य भेंट की।

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर राज्यपाल पटेल ने माल्यार्पण कर नमन किया

वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर राज्यपाल पटेल ने माल्यार्पण कर नमन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर दी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को वैश्विक मंच पर दी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुरक्षा से सुशासन और सहकार से समृद्धि ही ध्येय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी में किये बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोहतक पहुंचकर स्वर्गीय परमेश्वरी देवी को अर्पित की श्रद्धांजलि

लोकतंत्र? (संपादकीय स्थान रिक्त है) “जब कलम चुप हो जाए: लोकतंत्र का शोकगीत”

लोकतंत्र? (संपादकीय स्थान रिक्त है)  “जब कलम चुप हो जाए: लोकतंत्र का शोकगीत”