संजीव दास- दंतेवाड़ा
किरंदुल गांधीनगर के समीप नए हाट बाजार के अव्यवस्था के खिलाफ बैलाडीला व्यापारी संघ आज मोर्चा खोल दिया है।संघ के अध्यक्ष मनोज छालीवाल का कहना है कि पालिका ने लाखों रुपए खर्च करके नया हाट बाजार बना तो दिए है पर इसमें व्यापारी की सुविधा के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया है।इसलिए नए हाट बाजार का पूरे किरंदुल के व्यापारी बहिष्कार कर दिया है।ज्ञात हो कि साप्ताहिक 2 दिन लगने वाला मुख्य बाजार बुधवार एवं रविवार बाजार में आगजनी एवं कोरोना काल को देखते हुए गांधीनगर में शिफ्ट किया गया था।
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रणवीर चौहान ने नगरपालिका पर आरोप लगाते हुए बताया कि कांग्रेस के सत्ता में व्यापारी किसान आम पब्लिक सब परेशान है। कोरोना काल में व्यापारी की कमर वैसे ही टूटी हुई है ऊपर से नगर पालिका राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना से व्यापारी को परेशान कर रहे हैं उनकी मनमानी नहीं चलने दी जावेगी। मुख्य नगरपालिका अधिकारी गोन्दे ने बताया कि लगभग एक करोड़ रुपया खर्च करके बनाया गया हाट बाजार को व्यापारियों के लिए पूर्ण तरीका से व्यवस्थित किया जाएगा इसके लिए जल्द ही एक बैठक रखी जाएगी मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।जिला कलेक्टर को अवगत कराने के बाद ही पालिका निर्णय लेगी।
इस दौरान व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज छालीवाल कार्यालय सचिव जितेंद्र गुप्ता भाजपा उपाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान गौतम धर संजय सोनी दरिया अग्रवाल आदि मौजूद रहे।