शोभायात्रा में शामिल हुए मंत्री डॉ. डहरिया 2.51 करोड़ रूपए से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर, 13 दिसम्बर 2022/ नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां रायपुर जिले के अभनपुर में गुरू घासीदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत अभनपुर क्षेत्र के अंतर्गत में 2 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री धनेन्द्र साहू विशेष रूप से मौजूद थे। 
डॉ. डहरिया ने अभनपुर में मुक्ति कुटी के पास 15 लाख रूपए की लागत से बने शेड और 5 लाख रूपए की लागत से बनी बाउण्ड्रीवाल का लोकार्पण किया। इस तरह से नगर पंचायत अभनपुर के अंतर्गत करीब 31 निर्माण कार्य जिनकी लागत 2 करोड़ 63 लाख रूपए है का भूमिपूजन किया। निर्माण कार्यों में स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड, नाली, शेड, मंच, आहता, महिला मण्डल भवन सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की जरूरत के अनुरूप निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गो के लिए विभिन्न जन-कल्याण कार्यक्रम एवं योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना तहत् किसानों  को सहायता पहुंचाई जा रही है। भूमिहीन परंपरागत् कार्य करने वाले एवं खेतिहर मजदूरों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। इसी तरह से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्री धनेन्द्र साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पंचायतों के प्रतिनिधि एवं नागरिक शामिल हुए।

Related Posts

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

*मिनीमाता के मूर्ति अनावरण एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री* रायपुर. 25 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि सतनामी समाज एवं छत्तीसगढ़ के…

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की ली बैठक

स्कूलों में पेयजल, शौचालय की समस्या के समाधान के दिए निर्देश रायपुर 25 अप्रैल 2025// कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम रुद्राक्ष के पौधे का किया रोपण

राज्यपाल रमेन डेका ने एक पेड़ मां के नाम रुद्राक्ष के पौधे का किया रोपण

जन्म प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु निर्देश जारी

जन्म प्रमाण पत्र के सेचुरेशन हेतु निर्देश जारी

अब रेखा को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत 

अब रेखा को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी से पैसे मांगने की नहीं पड़ती जरूरत 

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे सैनिक स्कूल अंबिकापुर, राज्य के पहले एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे सैनिक स्कूल अंबिकापुर, राज्य के पहले एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

मिनीमाता का पूरा जीवन मानवता एवं जन कल्याण के लिए समर्पित : अरुण साव

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए शामिल