मध्यप्रदेश के 6 जिलों से 1 हजार से अधिक महिलाओं ने राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का किया भ्रमण

अमृत उद्यान देख कर खुश हुईं स्व-सहायता समूह की सदस्य

भोपाल (IMNB). मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रदेश के 6 जिलों की 1000 से अधिक महिलाओं को शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक अमृत उद्यान को देखने का अवसर मिला। इनमें अधिकांश अनुसूचित जनजातीय वर्ग की महिलाएँ शामिल थी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने उद्यान में समूह सदस्यों का अभिवादन किया।

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान को आम जनता के साथ अन्य वर्गों को दिखाये जाने की पहल की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को यह अवसर दिया गया है। मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम. बेलवाल ने बताया कि शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, दतिया, गुना, एवं ग्वालियर जिले से 1 हजार से अधिक समूह सदस्य महिलाओं को अमृत उद्यान देखने के लिये नई दिल्ली भेजा गया।

ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले निर्धन श्रेणी के परिवारों का सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण कर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोडने के लिये स्व-सहायता समूहों के माध्यम से संगठित करने का काम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। मिशन द्वारा प्रदेश में अब तक लगभग 4 लाख 35 हजार समूहों का गठन कर 51 लाख 47 हजार परिवारों को समूहों से जोड़ा जा चुका है। इन परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के लिये मिशन द्वारा वित्तीय सहयोग, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

भ्रमण दल में शामिल शिवपुरी जिले की श्रीमती सुनीता, श्रीमती माना एवं श्रीमती गायत्री का कहना है कि अगर वे स्व-सहायता समूह की सदस्य न होती तो उन्हें यह मौका शायद इस जीवन में नहीं मिलता। ग्वालियर जिले के ग्राम पुरा बनवार विकास खएड भितरवार की भीमा आजीविका स्व-सहायता समूह सदस्य श्रीमती गुड्डी मंडेलिया का कहना है कि समूह से जुड़ कर उनकी आजीविका में सुधार होने के साथ अनेकों ऐसे अवसर मिल रहे हैं जो उन्हें आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। समूह हमारे लिये केवल एक संस्था नहीं बल्कि विकास की सीढ़ी हैं।

Related Posts

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

बच्चों को दुलारा, आम खिलाए और रोज स्कूल जाने की मनुहार भी की भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से…

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

होटल अमलतास – आत्मनिर्भर महिलाओं की देशभर में चर्चा और सराहना भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महिला सशक्तिकरण की मंशा का जीवंत उदाहरण है पचमढ़ी का होटल अमलतास। पिछले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य