छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंशों पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी तीन दिवसीय आयोजन 03 मार्च से

रायपुर, 02 मार्च 2023/पुरातत्त्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय विभाग द्वारा ‘छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंश पर राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन कल 03 मार्च से प्रारंभ होगा। यह आयोजन 05 मार्च तक चलेगा। शोध-संगोष्ठी राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय सभागार में आयोजित है।

पुरात्व एवं अभिलेखागार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के क्षेत्रीय राजवंशों से संबंधित उपलब्ध स्रोतों के शोध अध्ययन द्वारा तत्कालीन इतिहास के विभिन्न पक्षों को प्रकाश में लाने और क्षेत्रीय इतिहास लेखन की समस्याओं पर विमर्श करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंशों से संबंधित विभिन्न पहलूओं, जैसे उनके वंशावलियों व कालक्रम पर नवीन प्रकाश, सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक इतिहास पर विमर्श किया जाएगा। संगोष्ठी में क्षेत्रीय राजवंशों से संबंधित अभिलेख एवं सिक्के, कला एवं स्थापत्य का विकास, राजवंशों का अभ्युदय व पतन आदि विषयों पर वक्तागण और शोधार्थी शोधपत्रों का वाचन करेंगे।

संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर प्रो. एल. एस. निगम ‘छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय राजवंश और इतिहास लेखन समस्याएँ’ पर वक्तव्य देंगे। शोध संगोष्ठी में प्रो. व्योमपेश त्रिपाठी अमरकंटक, आचार्य रमेन्द्रनाथ मिश्र रायपुर, प्रो. चंद्रशेखर गुप्त नागपुर, प्रो. आर. एन. विश्वकर्मा राजनांदगांव, श्री जी.एल. रायकवार रायपुर श्री राहुल कुमार सिंह रायपुर, प्रो. दिनेश नंदिनी परिहार रायपुर और प्रो. के.के. अग्रवाल रायपुर राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय राजवंशों पर व्याख्यान देंगे। प्रथम दो दिन में 07 अकादमिक सत्र होंगे और प्रत्येक सत्र में 07 शोधपत्रों का वाचन और तदुपरांत वक्ताओं के व्याख्यान होंगे। अकादमिक सत्रों की समाप्ति उपरांत लोक सांस्कृतिक संस्थाओं माटी के सिंगार गिरहोला (कांकेर) और लोकरंजनी लोककला मंच रायपुर द्वारा क्षेत्रीय राजवंशों क्रमशः सिरपुर के पाण्डुवंश और रतनपुर के कलचुरीवंश की गौरवगाथा पर केन्द्रित प्रस्तुतियाँ होगी। इस संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार और ओडिशा के अध्येता भी शामिल होंगे।

संगोष्ठी के अंतिम दिन विद्वान अध्येता और प्रतिभागियों द्वारा राजिम, जिला गरियाबंद के स्मारकों का शोध भ्रमण किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सत्र संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में पुरखौती मुक्तांगन संग्रहालय रायपुर में सम्पन्न होगा।

Related Posts

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के…

Read more

देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

*(23 जून पुण्यतिथि पर विशेष *एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया* *छगन लोन्हारे, उप संचालक* *रायपुर, 22 जून 2025/लम्हों ने खता की और…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन*  रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।   मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य