संसद सदस्यता रद्द, क्‍या होगा राहुल गांधी का सियासी भविष्य?

राहुल गांधी का राजनीतिक भविष्‍य अधर में है। लोकसभा सदस्‍यता रद्द हो चुकी है। अगर ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिली तो 8 साल के लिए चुनाव लड़ने रोक लग जाएगी।

मानहानि मामले में राहुल गांधी की लोकसभा Membership गई

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता गई, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
  • ऊपर की अदालत से राहुल को मिल सकती है राहत, नहीं तो चुनाव तक नहीं लड़ पाएंगे
  • राहुल को 30 दिन के अंदर सरकारी बंगला खाली करना होगा, सांसदी जाने पर है नियम

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 2019 के मानहानि के केस में मिली दो साल की सजा के बाद शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराया गया। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि उनकी अयोग्यता का आदेश 23 मार्च से प्रभावी होगा। नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ घंटे पहले राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्यवाही में भाग लिया। कार्यवाही शुरू होने से पहले, उन्होंने संसद परिसर में पार्टी के सांसदों की बैठक में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’ हालांकि, सूरत की अदालत ने राहुल को सजा के तुरंत बाद जमानत देते हुए ऊपरी अदालत में अपील करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। जब तक कोई ऊपरी अदालत राहुल की सजा पर रोक नहीं लगाती तब तक वह अयोग्य बने रहेंगे। कुल आठ साल के लिए कोई भी चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी जाएगी। अयोग्यता के बाद वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग उपचुनाव भी करा सकता है। 2024 में लोकसभा चुनाव कराने के लिए अभी एक साल से ज्यादा का समय बचा है। इस बीच, कांग्रेस ने कहा कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिन है और वह मोदी सरकार के इस कदम के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘मोदी सरकार को सबसे ज्यादा डर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से लगता है। देशवासी यह तानाशाही नहीं सहेंगे। लोकतंत्र की हिफाजत के लिए हम जेल तक जाएंगे। हम JPC की मांग करते रहेंगे।’ वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कार्रवाई कानून के मुताबिक हुई है। नेहरू-गांधी परिवार को पता होना चाहिए कि कानून सबके लिए समान है।

विपक्षी साथ, BJP हमलावर
विपक्षी दलों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और सिर्फ विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह हरकत एक डरी हुई सरकार की निशानी है। यह अकेले राहुल गांधी की लड़ाई नहीं है, इस वक्त देश को बचाना जरूरी है। ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी नेता अब BJP का निशाना बन गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा खुद को सदन, सरकार, देश से ऊपर समझा। उनकी अयोग्यता संविधान के मुताबिक है और लोकसभा ने केवल इसकी पुष्टि की है।

ऊपर की अदालत से रास्ता होगा साफ

  1. सूरत की कोर्ट ने सजा के खिलाफ अपील के लिए 30 दिन दिए हैं।
  2. अगर सजा पर रोक लग गई तो अयोग्यता के फैसले पर भी रोक लग जाएगी।
  3. अगर ऊपरी कोर्ट में सजा नहीं रोकी गई तो राहुल को 2 साल की जेल होगी।
  4. सजा की अवधि और उसके पूरा होने के छह साल बाद तक वह चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। यानी 8 साल तक चुनाव लड़ने पर रोक रहेगी।
  5. नियम है कि खाली हुई सीट पर 6 महीने के भीतर चुनाव कराना होता है, चुनाव आयोग नियम के मुताबिक वायनाड सीट पर फैसला ले सकता है।
  6. जनवरी में लक्षद्वीप के पूर्व सांसद मोहम्मद फैजल को हत्या के प्रयास के मामले में दोषी करार देने के बाद आयोग ने तुरंत उपचुनाव की घोषणा की। केरल हाई कोर्ट ने सजा सस्पेंड कर दी तो आयोग को नोटिफिकेशन वापस लेना पड़ा था।
  7. अगर राहत नहीं मिली तो राहुल गांधी को सरकारी बंगला अगले 30 दिनों में खाली करना पड़ेगा।

CBI-ईडी के दुरुपयोग पर सुनवाई करेगा SC
सुप्रीम कोर्ट 14 विपक्षी दलों की उस याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया जिसमें केंद्र पर जांच एजेंसियों के मनमाने इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। कोर्ट मामले में पांच अप्रैल को सुनवाई करेगा। विपक्षी दलों ने अनुरोध किया है कि CBI और ED जैसी जांच एजेंसियां गिरफ्तारी के पहले और गिरफ्तारी के बाद दिशा-निर्देशों का पालन करें। याचियों के वकील ए. एम. सिंघवी ने कहा कि 95 फीसदी मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। हम गिरफ्तारी के पहले और गिरफ्तारी के बाद दिशा निर्देशों की मांग कर रहे हैं। जिन दलों ने यह अर्जी दाखिल की है उनमें कांग्रेस, DMK, आरजेडी, BRS, तृणमूल कांग्रेस, NCP, समाजवादी पार्टी, लेफ्ट दल और नैशनल कॉन्फ्रेंस भी शामिल हैं।

Related Posts

देश की अखंडता के लिए आजीवन लड़ते रहे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

*(23 जून पुण्यतिथि पर विशेष *एक निशान एक संविधान और एक प्रधान का नारा डॉ. मुखर्जी ने दिया* *छगन लोन्हारे, उप संचालक* *रायपुर, 22 जून 2025/लम्हों ने खता की और…

Read more

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एनएफएसयू और सीएफएसएल के रायपुर परिसर का शिलान्यास एवं एनएफएसयू रायपुर के अस्थाई परिसर का ई-उद्घाटन किया

*नवा रायपुर में एनएफएसयू और सीएफएसएल की शुरुआत से छत्तीसगढ़ सहित पूरे मध्य भारत का क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम मजबूत होगा* *फॉरेंसिक साइंस की मदद से आने वाले समय में भारत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य