शांति समिति की बैठक हुई आयोजित ’होली त्यौहार, रमजान शांति और सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील

चिन्हांकित स्थलों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश

जशपुरनगर 12 मार्च 2025/अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, तहसीलदार, पुलिस निरीक्षक, जिला नगर सेनानी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी के उपस्थिति में विगत दिवस होली त्यौहार, रमजान, चालीसा काल शांति पूर्ण रूप से मनाये जाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में होली त्यौहार, रमजान तथा चालीसा काल सौहार्दपूर्ण से मनाये जाने हेतु समिति के सदस्यों से चर्चा किया गया। साथ ही होलिका दहन के दिन होलिका दहन चिन्हांकित स्थल पर कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का निर्णय लिया गया है। होली के दिन शांति पूर्ण बनाये रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग टीम की निगरानी रखने एवं सभी आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया गया। होली दिवस के दिन रमजान (रोजा) होने के कारण मस्जिद के पास पुलिस व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। होली के दिन शुक्रवार को चर्च में समय दोपहर 12ः00 बजे से क्रूस रास्ता एवं मिस्सा पूजा होगा। जिसके लिये चर्च के पास पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया है।
अपर कलेक्टर ने बताया कि होली दिवस को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा दल, एम्बुलेंस इत्यादि का प्रबंध किया जावेगा। होली दिवस को नहाने वाले स्थल (तालाब, डेम, नदी) पर गोताखोरों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही आवश्यकतानुसार अग्निशमन वाहन भी तैयार रखने का निर्देश जिला कमांडेंट नगर सेना को दी गई है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। स्पीड बाइक्स, तीन सवारी बाइक पर निगरानी रखने तथा कार्यवाही हेतु पुलिस द्वारा कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है। होलिका दहन के स्थानों का विद्युत विभाग निरीक्षण करेंगे कि उस स्थानों पर कोई विद्युत तार को हानि न पहुंचे। किसी व्यक्ति के मना करने पर जबरदस्ती रंग इत्यादि नहीं लगाया जावे।

  • Related Posts

    24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौम्पियनशिप के लिए तैयारियां पूरी

    12 से 16 दिसंबर तक जशपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, 141 खिलाड़ी होंगे शामिल   छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत् कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशन में जशपुर में आयोजित की…

    Read more

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सेंट जेवियर स्कूल, शांति भवन में छात्राओं को दी गई सुरक्षा एवं अधिकारों की जानकारी

    महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएँ और कानूनों पर छात्राओं को मिला व्यापक प्रशिक्षण   कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग…

    Read more

    NATIONAL

    जवाब हां है… प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता स्वीकार, क्या इटालियन पीएम भी भारत आएंगी?

    जवाब हां है… प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का न्यौता स्वीकार, क्या इटालियन पीएम भी भारत आएंगी?

    पाकिस्तान नहीं, भारत का यह पड़ोसी देश खरीदेगा टाइफून जेट; चीन के J-10C को दी सीधी टक्कर, एशिया में मचेगी खलबली!

    पाकिस्तान नहीं, भारत का यह पड़ोसी देश खरीदेगा टाइफून जेट; चीन के J-10C को दी सीधी टक्कर, एशिया में मचेगी खलबली!

    पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

    नक्सल की नाक में नकेल कसने वाले, हवा-हवाई से हारे,पंगाशूटर्स से पंगा, अब तेरा क्या होगा इण्डिगो, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी.

    नक्सल की नाक में नकेल कसने वाले, हवा-हवाई से हारे,पंगाशूटर्स से पंगा, अब तेरा क्या होगा इण्डिगो, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…खरी.

    पाकिस्तान पर मेहरबान US, सैन्य सहायता के 68 करोड़ डॉलर मंजूर, क्या है लिंक-16 तकनीक जिससे मजबूत होगा F-16 विमान

    पाकिस्तान पर मेहरबान US, सैन्य सहायता के 68 करोड़ डॉलर मंजूर, क्या है लिंक-16 तकनीक जिससे मजबूत होगा F-16 विमान

    थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा

    थाईलैंड और कंबोडिया में युद्ध के बाद ट्रैवल करना सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए, वरना हो सकता है पछतावा