गर्भवती माताओं की अनिवार्य रूप से की जाये सिकलसेल की जाँच : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल (IMNB). राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकलसेल की बीमारी अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है, जो माता-पिता में से बच्चे को होती है। अज्ञानता की वजह से कभी-कभी बच्चों की मृत्यु तक हो जाती है। यह सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती माता की अन्य जाँचों के साथ सिकलसेल की जाँच भी अनिवार्य रूप करवाई जाये। अगर माता पाजिटिव पाई जाये तो उसकी विशेष कॉउंसलिंग कर उसे बताया जाये कि उनके जन्म लेने वाले बच्चे को विशेष खान-पान एवं उपचार की आवश्यकता होगी।

राज्यपाल श्री पटेल बुधवार की शाम सर्किट हाउस बड़वानी में जिले के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि अगर गर्भवती माता सिकलसेल पाजिटिव है तो उसे अपने बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे की भी सिकलसेल जाँच कराना चाहिए। अगर बच्चा भी पॉजिटिव आता है तो बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सही उपचार एवं उचित खान-पान से इस बीमारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। इस मौके पर पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग सहित चिकित्सक उपस्थित थे।

राज्यपाल ने बताया कि आयुर्वेद में सिकलसेल बीमारी को जड़ से नष्ट करने का उपचार है। क्षेत्र के मरीजों को आयुर्वेद की दवाईयाँ दी जाकर उनमें बीमारी को खत्म किया जाये। हौम्योपैथी में भी सिकलसेल बीमारी का ईलाज है।

राज्यपाल 16 फरवरी को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी में सुशीला देवी उमराव सिंह पटेल सेवा संस्थान के रक्तदान शिविर एवं सिकल सेल एनीमिया जाँच परीक्षण शिविर में शामिल होंगे। राज्यपाल सिकल सेल पॉजिटिव व्यक्तियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र एवं टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण भी करेंगे।

Related Posts

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

*निर्माण श्रमिकों के खाते में 19.71 करोड़ रूपए की राशि की जाएगी अंतरित* *न्यू सर्किट हॉउस, रायपुर में 15 जून को होगा कार्यक्रम* रायपुर, 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री नोनी बाबू…

Read more

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील* *शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल* रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

प्रगतिशील छग सतनामी समाज के 1442  मतदाता 29 जून को करेंगे प्रदेश पदाधिकारियों चुनाव

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के हाथों मिलेगा श्रमिकों के 31 मेधावी बच्चों को 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि

विश्व रक्तदाता दिवस पर विशेष –

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

जनजातीय समुदाय के लिए 15 जून से राज्य में विशेष अभियान

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

शिक्षा और स्वास्थ्य के समन्वय से संवरेंगे बच्चों के भविष्य

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता

छत्तीसगढ़ में सीबीजी प्लांट स्थापना के लिए 100 करोड़ का निवेश, रायपुर में हुआ त्रिपक्षीय समझौता