प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी को मिला केन्द्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र

बेमेतरा 06 अप्रैल 2023-केन्द्रीय स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जिले के विकासखण्ड साजा के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं व मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोडी के 06 विभागों ओपीडी, प्रसव कक्ष, आईपीडी, लैब, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं सामान्य प्रशासन के बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।
कलेक्टर श्री पदुम सिंह एल्मा के मार्गदर्शन में केन्द्रीय दल के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी का माह मार्च में निरीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गणेश टंडन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी, जिसमें अस्पताल की साफ-सफाई के अलावा, उपचार व्यवस्था, मरीजों के अधिकार, गुणवत्ता प्रबंधन, नियमित रिपोर्टिंग तथा रिकार्ड का संधारण, संक्रमण से बचाव, रिकार्ड, अस्पताल का रख-रखाव अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोडी के चिकित्सा अधिकारी डॉ ओम वैष्णव, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री एश्वर्य कुमार साहू, श्रीमती गोदावरी साहू ने बताया कि भारत सरकार के अलग-अलग राज्यों दिल्ली एवं तेलंगाना से आए विशेषज्ञों की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी में कार्यां को मानकों के आधार पर बारीकी से परखा, एक-एक विभाग के कार्यां दस्तावेजों के रख-रखाव, वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक, मितानिनों से बातचीत, समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के संचालन आदि तमाम औपचारिकता पूर्ण करने के बाद अस्पताल को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी साजा डॉ ए. के. वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल में शासन द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करते हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। परपोडी के 06 विभागों के मानकों के आधार पर टीम ने 100 में से 87.3 प्रतिशत अंक प्रदान किया है प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी को विगत 04 वर्षा से कायाकल्प पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। सीएमएचओ डॉ टंडन के निर्देश पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री लता बंजारे, जिला सलाहकार शोभिका गजपाल के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोडी के साथ-साथ जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों का गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा हेतु विस्तार किया जा रहा है। जिले के जिला चिकित्सालय बेमेतरा के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य केन्द्र भी प्रमाण पत्र हेतु प्रक्रियाधीन है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परपोड़ी की उपलब्धि में विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री लोकेश साहू, स्टाफ नर्स, जीतेश्वरी साहू, ज्योति साहू, बसंत साहू, सेक्टर पर्यवेक्षक के. वेंकटेश्वर, फार्मासिस्ट कमलेश साहू एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रायपुर में नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के DGP/ADGP एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

*केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलियों से अपील है कि वे समर्पण नीति का लाभ उठाएं और हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हों* *हर वर्ष बारिश के मौसम में…

Read more

अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न

रायपुर 20 जून 2025/छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य