सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन 12 जुलाई को

राजनांदगांव 10 जुलाई 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में 12 जुलाई 2024 को जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति एवं एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जल शक्ति से नारी शक्ति के तहत जल संरक्षण विषय पर जन जागरूकता कार्यकम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महतारी वंदन योजना के लाभार्थी महिलाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को आमंत्रित करते हुए जल संरक्षण विषय अंतर्गत जल का महत्व, साफ और सुरक्षित जल का उपयोग, जल के संरक्षण के सही उपाय, जल संग्रहण की उपयोगी तकनीकों, जल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं स्वच्छता का महत्व, साफ-सुथरा शौचालय के उपयोग के महत्व की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में पौधारोपण से जल संरक्षण के विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में महिलाओं को जल शक्ति से नारी जल आंदोलन को जन आंदोलन बनाने के लिए जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबंध में महिलाओं को जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को पात्रता, अपात्रता तथा योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी जाएगी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं द्वारा पौधरोपण कराया जाएगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए…

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अम्बिकापुर । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को सरगुजा कलेक्टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

शिक्षा से आत्म उत्थान की ओर बढ़ते कदम, सेंट्रल जेल रायपुर में शिक्षा की नई पहल

नवभारत साक्षरता अभियान महापरीक्षा 30 मार्च को

नवभारत साक्षरता अभियान  महापरीक्षा 30 मार्च को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा