दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम यंत्र और सहायक उपकरण – IMNB NEWS AGENCY

दिव्यांगजनों को मिले कृत्रिम यंत्र और सहायक उपकरण

 जगदलपुर, 18 नवम्बर 2022/ समाज कल्याण विभाग द्वारा आड़ावाल में संचालित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 387 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन ने  कहा कि दिव्यांगजनों में एक अद्भुत शक्ति होती है, जिससे वे ऐसे कार्य कर पाते हैं, जो दूसरों के लिए असंभव है। उन्होंने प्रख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हाॅकिंस का उदाहरण देते हुए कहा कि तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग से ग्रसित श्री हाॅकिंस केे भौतिक और सौरमंडल के ज्ञान से विश्व चकित है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं, जिनमें रोजगार से लेकर विवाह तक के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों के उत्थान तथा सामान्य लोगों की तरह जीवन का सुख प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  छत्तीसगढ़ शासन सदैव कार्य कर रही है।
कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का हमेशा प्रयास रहा है कि दिव्यांगजनों की समस्या को दूर करने के लिए सहायता की जा सके, जिससे वे भी सामान्य लोगों की तरह उन्नति की राह में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि शारीरिक बाधाओं के बीच कई ऐसे उदाहरण हैं, जिन्होंने सफलता के शिखर को छुआ है। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के अन्य दिव्यांगजनों को भी शासन के इन प्रयासों की जानकारी प्रदान करें, जिससे वे भी इनका लाभ प्राप्त कर सकें।
समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरढ़वार ने बताया कि मई और जून में शिविर में लगाकर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था, कि उन्हें किन उपकरणों की आवश्यकता है। इस कार्य में युवोदय के स्वयंसेवकों ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया था। दिव्यांगजनों के आवश्यकता के सहायक उपकरण और कृत्रिम अंगों की जानकारी भारतीय अंग निर्माण निगम को दी गई थी। आज ग्रामीण विद्युतीकरण निगम फाउंडेशन के सहयोग से इस कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

Related Posts

सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

रायपुर 11 जुलाई 2025/ यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

Read more

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस…

Read more

You Missed

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान का भूमि-पूजन एवं पौधरोपण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान का भूमि-पूजन एवं पौधरोपण किया

गिरते पुल, ढहती ज़िम्मेदारियाँ: बुनियादी ढांचे की सड़न और सुधार की ज़रूरत”