रायपुर: ​​​​​​​’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ यात्रा की हुई शुरूआत

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ यात्रा की शुरूआत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के करसा गांव से हुई। मुख्यमंत्री बघेल ने हरेली तिहार के अवसर पर गुरूवार को करसा गांव से ’मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुभारंभ के पहले दिन यह रथ मुख्यमंत्री बघेल के विधानसभा क्षेत्र ग्राम करसा, जामगांव एम और अमलेश्वर पहंुचा और महिलाओं को जागरूक किया।

प्रारंभिक चरण में महतारी न्याय रथ दुर्ग जिले के महिला बाल विकास विभाग के आठ सेक्टरों में भ्रमण करेगा। यात्रा के दूसरे दिन महतारी न्याय रथ दुर्ग जिले के तेलीगुंडरा, असोगा, रानीतराई और झीठ गांव पहुंचा और महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों से जागरूक कराया। इसके बाद न्याय रथ जिले के दरबारमोखली, जामगांव आर, गाडाडीह और सेलूद पहुंचेगा।

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक ने बताया कि रथ के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय विधिक जागरूकता पर बनी चयनित और पुरस्कृत लघु फिल्में दिखाई जाएंगी। यह रथ गांव-गांव में भ्रमण कर महिलाओं के कानूनी प्रावधानों और उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। इसके लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पुरस्कृत कानून संबंधी फिल्में उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें मुख्य रूप से भोर के किरण (टोनही प्रताड़ना), नन्ही परी (भ्रूण हत्या), कैसे कहूं ना (नशामुक्ति), ‘‘बोलते दरख्त’’ (मानव तस्करी), भंवर (साइबर क्राइम), खुशी (पास्को एक्ट, घरेलु हिंसा गुडटच, बैडटच), फुलवा (घरेलु हिंसा और नशा), ‘‘अधिकार किसका’’ (प्रसव पूर्व लिंग परीक्षण, दहेज प्रताड़ना), सार्थक (बालश्रम और बंधवा मजदूरी) फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही स्त्री शिक्षा, नाबालिकों का विवाह और उनका घर से भाग जाना जैसे विषयों को भी इसमें शामिल किया गया है।

डॉ. नायक ने बताया कि प्रथम चरण में न्याय रथ प्रदेश के नौ जिलों में जाएगा। महतारी न्याय रथ का संचालन जिलों को प्राप्त डीएमएफ राशि से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता भी दी जाएगी। प्रत्येक महतारी न्याय रथ में 2 अधिवक्ता भी होंगे, जो महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उन्हें जानकारी और सलाह देंगे। न्याय रथ के माध्यम से महिलाएं आवेदन भी दे सकेंगी। प्राप्त आवेदनों का महिला आयोग द्वारा निराकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने डीएमएफ पॉलिसी में विशेष बदलाव किए हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि श्री विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए…

सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने ली आबकारी विभाग की संभागस्तरीय समीक्षा बैठक

विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश अम्बिकापुर । राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शनिवार को सरगुजा कलेक्टर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को

नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्र अग्निवीर थल सेना में चयनित

नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्र अग्निवीर थल सेना में चयनित

पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च को होगा घोषित चयनित अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में सुबह 6.30 बजे करनी होगी रिपोर्टिंग

अग्निवीर भर्ती रैली का परिणाम 22 मार्च को होगा घोषित चयनित अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में सुबह 6.30 बजे करनी होगी रिपोर्टिंग

सीआरसी ठाकुरटोला में 25 एवं 26 मार्च को क्षेत्रीय अभिभावक बैठक का आयोजन

सीआरसी ठाकुरटोला में 25 एवं 26 मार्च को क्षेत्रीय अभिभावक बैठक का आयोजन

सीईओ जिला पंचायत विश्व जल दिवस के अवसर पर मिशन जल रक्षा, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में हुई शामिल

सीईओ जिला पंचायत विश्व जल दिवस के अवसर पर मिशन जल रक्षा, स्वच्छता एवं फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में हुई शामिल