राजनांदगांव : कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानून के संबंध में दी जानकारी – IMNB NEWS AGENCY

राजनांदगांव : कलेक्टर ने 1 जुलाई से लागू होने वाले तीन नये आपराधिक कानून के संबंध में दी जानकारी

– नये आपराधिक कानून पर की गई परिचर्चा का आयोजन
राजनांदगांव 22 जून 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 1 जुलाई 2024 से लागू होने वाले नये आपराधिक कानून पर परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में शासकीय एवं निजी संस्थाओं के डॉक्टर्स, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि 1 जुलाई से तीन नये आपराधिक कानून लागू हो जाएंगे। इसके संबंध में सभी को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने लागू होने वाले नये कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नये कानून में प्रत्येक प्रकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिकायत किसी भी थाने में दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पहले जुर्माने की राशि कम थी, अब नये कानून में जुर्माने की राशि में वृद्धि किया गया है। श्री मोहित गर्ग ने नये कानून के संबंध में अन्य आवश्यक बदलाव को साझा किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, डीपीओ श्री मनोज सिंह, डॉ. पुखराज बाफना, अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स श्री शरद अग्रवाल, शासकीय एवं निजी संस्थाओं के डॉक्टर्स, व्यापारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Posts

सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

रायपुर 11 जुलाई 2025/ यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

Read more

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस…

Read more

You Missed

पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालकों के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालकों के लिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल