राजनांदगांव : बारिश में अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं – कलेक्टर – IMNB NEWS AGENCY

राजनांदगांव : बारिश में अधिक से अधिक छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं – कलेक्टर

– कलेक्टर ने कलेक्टोरेट परिसर में किया पौधरोपण
– वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण
– बादाम के पौधे किए गए रोपित
राजनांदगांव 03 जुलाई 2024। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मिशन जल रक्षा अंतर्गत जनसहभागिता से वृक्षारोपण महाभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बादाम के पौधे कतार से लगाये। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के साथ ही पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। इसके लिए समय पर पानी दें और सभी मिलकर आवश्यक देखरेख भी करें। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया। कलेक्टर ने सभी से कहा कि इस बारिश के मौसम में छायादार एवं फलदाल पौधे अधिक से अधिक लगायेें। माँ की ममता और पेड़ का दान दोनों करते हैं, जनकल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संस्कारधानी के वृक्षारोपण रथ नगर निगम के माध्यम से पौधा उपलब्ध कराया गया। इस दौरान पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्री अमीय श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
उल्ललेखनीय है कि जिले में वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत उद्योगोंं, स्वयं सेवी संस्थाओं, समूह की महिलाओं तथा जनसहभागिता से सघन पौधरोपण किया जा रहा है। नगर निगम के संस्कारधानी वृक्षारोपण रथ के माध्यम से बारह महीने पौधे विभिन्न स्थानों में उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। 10 लोगों की टीम द्वारा शहर के खाली जगह, स्कूल प्रांगण, तालाब के किनारे एवं विभिन्न स्थानों में पौधरोपण किया जा रहा है। बादाम, आंवला, नीम, करंज, एवं विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाएं जा रहे हंै। नगर निगम के श्री दिलीप गोस्वामी ने बताया कि पीटीएस, शीतला मंदिर रोड, कुरूक्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों में आज पौधे लगाएंगे।

Related Posts

सर्जिकल ब्लेड की आपूर्ति से संबंधित प्रकरण पर सीजीएमएससी का खंडन

रायपुर 11 जुलाई 2025/ यह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कार्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया संस्थानों में यह दर्शाया गया है कि महासमुंद मेडिकल कॉलेज अस्पताल…

Read more

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1- मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य पुलिस…

Read more

You Missed

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के पक्के आवास के सपने को पूरा कर रही है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

नशे के सौदागरों और उनके तंत्र को करें समाप्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मध्यप्रदेश देश के सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान का भूमि-पूजन एवं पौधरोपण किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक बगिया माँ के नाम अभियान का भूमि-पूजन एवं पौधरोपण किया