नयी दिल्लीª उच्चतम न्यायालय राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में शनिवार को फैसला सुनायेगा। इसे साथ ही पूरे देश में सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिए गए हैं।
प्रधान न्यायासधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ , न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह फैसला सुनायेगी।
संविधान पीठ ने 16 अक्ट्रबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने छह अगस्त से लगातार 40 दिन इस मामले में सुनवाई की।अयोध्या फैसले के मद्दे नजर छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। राज्य में हर जिले में स्थानीय प्रशासन व पुलिस हालात पर नजर रखे हुए हैं।