त्याग और शहादत, संस्कृति और शिक्षा; बंगाल की भूमि के जीवन-आदर्श रहे हैं: राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi (IMNB).

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम (27 मार्च,2023) कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर, राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से स्वागत के लिए पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य के लोगों को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि त्याग और शहादत, संस्कृति और शिक्षा; बंगाल की भूमि के जीवन-आदर्श रहे हैं। बंगाल के लोग सुसंस्कृत और प्रगतिशील होते हैं। बंगाल की भूमि ने एक ओर अमर क्रांतिकारियों को जन्म दिया है, तो दूसरी ओर प्रमुख वैज्ञानिकों को। राजनीति से न्याय प्रणाली तक, विज्ञान से दर्शन तक, आध्यात्मिकता से खेल तक, संस्कृति से व्यवसाय तक, पत्रकारिता से साहित्य, सिनेमा, संगीत, नाटक, चित्रकला और अन्य कला रूपों तक, बंगाल के उल्लेखनीय अग्रदूतों ने विभिन्न क्षेत्रों में नए तरीकों और पद्धतियों की खोज की है।

राष्ट्रपति ने कहा कि सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने के बाद भी बंगाल के लोग अपनी मूल-स्थान से अपना नाता बनाए रखते हैं और भारत माता की महिमा को बढ़ाना जारी रखते हैं। उन्होंने इस विशेषता के लिए बंगाल के लोगों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और स्वाभिमान के आदर्शों को प्राथमिकता दी है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि कोलकाता में ईस्ट एस्प्लेनेड की एक सड़क का नाम ‘सिदो-कान्हू-दहर’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से हमारे स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों, खासकर हमारे जनजातीय भाई-बहनों के आत्म-विश्वास और आत्म-गौरव को को बल मिलता है।

राष्ट्रपति के संबोधन को देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें:

Related Posts

अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित

रायपुर 24 जून 2025/ मध्य क्षेत्रीय परिषद की वाराणसी में आयोजित 25वीं बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई कि अगली बैठक का आयोजन छत्तीसगढ़ के बस्तर में किया जाएगा।…

Read more

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वाराणसी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में भाग लिया। इस बैठक में उनके साथ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

कलेक्टर ने जिला अर्बन पब्लिक सोसायटी राजनांदगांव के बस आपरेटर द्वारा बसों के संचालन एवं संधारण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली

राजनांदगांव जिले में अब तक 191.8 मिली वर्षा दर्ज

कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

कलेक्टर ने संवेदनशीलपूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक

कलेक्टर ने नक्सल पुनर्वास नीति के संबंध में ली बैठक