फसल बोनी के पूर्व बीजोपचार अवश्य करें-उप संचालक कृषि किसानों को दी गई समसामयिक सलाह

धमतरी 10 जुलाई 2024/ चालू सीजन में फसल बोने के पूर्व बीजोपचार करने लेने की सलाह किसानों को उप संचालक कृषि ने दी है। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है, यहां के 75 प्रतिशत आबादी कृषि एवं कृषि व्यवसाय से प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ें हुये है। जिले में कुल एक लाख 58 हजार 180 किसान हैं, जिनका आजीविका का साधन मूलतः कृषि है। इसमें से सीमांत कृषक 9 हजार 967, लघु कृषक 40 हजार 301 एवं दीर्घ कृषक एक लाख 7 हजार 912 है। जिले में 165.282 हजार हे. क्षेत्र में फसल उत्पादन किया जा रहा है, जिसमें 141.455 हजार हे. में अनाज फसल का उत्पादन होता है। जिसमें धान फसल प्रमुख रूप से उगाई जाती है। यही वजह है कि धमतरी जिले को धनहा धमतरी कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि जिले के नगरी तहसील में सर्वाधिक (374.5 मि.मी.) वर्षा हुई है एवं सबसे कम मगरलोड तहसील (125 मि.मी.) में हुई है। जिले में औसत वर्षा 184.7 मि.मि. हुई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 100 मि.मी. कम है। किसानों द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है। धान की खुर्रा बुवाई अंतिम चरण की ओर है, तथा सुनिश्चित सिंचाई साधन वाले कृषक थरहा तैयार कर रोपा एवं लेही विधि द्वारा बोनी का कार्य कर रहे है। जिले में बोता 39.98 हजार हे., रोपा 4.62 हजार हे. इस प्रकार कुल 44.60 हजार हे. क्षेत्र में धान बुवाई की जा चुकी है। समय की महत्ता अनुसार व मानसून को देखते हुए कृषक अन्य फसलों की बुवाई कार्य कर रहे है। कुरूद, धमतरी एवं मगरलोड विकासखण्ड के कृषक खेतों की मेड़ों पर अरहर एवं तिल की बुवाई विशेष रूप से करते है, जो कि जारी है।
उप संचालक ने किसानों को समसामयिकी सलाह दी है कि बुवाई के पूर्व बीजोपचार अनिवार्यतः करें। इसके लिए उपयुक्त फफूंदनाशक थायरम, डाईएथेन-45, कल्चर एवं 17 प्रतिशत नमक घोल का उपयोग कर सकते है। थरहा उपचार हेतु क्लोरोपायरीफॉस का उपयोग करें। इससे धान में होने वाले तनाछेदक, पत्ती लपेटक एवं अन्य कीटव्याधि की नियंत्रण होगा। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से समसामयिकी सलाह हेतु सम्पर्क कर सकते हैं। जिले में खण्ड वर्षा की स्थिति निर्मित हो रही है, जिससे बोनी कार्य में आंशिक रूप से विलंब हो रहा है, किन्तु अभी तक फसल प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।

Related Posts

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

  रायपुर, 23 मार्च 2025/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे में राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी।…

आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

  0 मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री  अरुण साव और मुख्य वक्ता पत्रकार सौरभ द्विवेदी सम्मिलित हुए रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (CASA) की ओर से शनिवार को मायरा रिजॉर्ट में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु का 24 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास : छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल

आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

आईएएस पदोन्नत, नए चयनित, सेवानिवृत्त और नव निर्वाचित के सम्मान में आयोजित हुआ छत्तीसगढ़ प्रशासनिक संघ सम्मेलन

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साहित्यकार  विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने साहित्यकार  विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात

विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

विश्व जल दिवस – जल संरक्षण हेतु लोगों को किया गया जागरूक

एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

एयर स्कावाड्रम प्रशिक्षण एयरपोर्ट आगडीह में एन सी सी के विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

जशपुर विकासखंड में तिब्बती कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण प्रारंभ महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

जशपुर विकासखंड में तिब्बती कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण प्रारंभ महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर