कांग्रेस विधायक शकुन्तला साहू अक्सर विवादों ओर सुर्खियों में रहती है। अफसरों को डांटने फटकारने के साथ साथ अब वो एक नए विवाद में फंस गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने शकुंतला साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भूपेश सरकार की विधायिका द्वारा अपने जन्मदिन पर प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए जिस प्रकार से जन्मदिन को मनाने के लिए अधिकारी कर्मचारी को पत्र लिखती हैं और जन्मदिन पार्टी के लिए आदेश करती है उसी प्रकार आज छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर हो रहे अपराध पर कुछ कदम उठाती लेकिन आज उनकी निष्क्रियता ने छत्तीसगढ़ में अपराध को जन्म दे दिया है महिला विधायिका होते हुए भी कभी इस विषय पर महिलाओं के पक्ष में नहीं आई और आज अपने जन्मदिन पर प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत महामंत्री विभा अवस्थी ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शकुंतला अपने पद का दुरुपयोग कर रही है। इससे महिलाओं के राजनीति कैरियर पर भी फर्क पड़ेगा। महिलाओं के राजनीति में आने से अनुशासन, ईमानदारी का लाभ जनता को मिलेगा ऐसा माना जाता है। लेकिन उनकी इस हरकत से महिला समाज भी प्रभावित हुई है।