लाड़ली बहना योजना से प्रदेश और देश सशक्त बनेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने की महिला-बाल विकास विभाग की समीक्षा

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए बनी है। इससे बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और सशक्त महिला से परिवार, समाज, प्रदेश और देश सशक्त होगा। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना के क्रियान्वयन और नियमों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया और सहरिया जनजातीय वर्ग के लिए पहले से आहार अनुदान योजना चल रही है। इससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार आया है। ऐसा ही प्रभाव लाड़ली बहना योजना से पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की बहनों को भी लाड़ली बहना योजना का कुछ लाभ मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना के लाभ के लिए पात्र हितग्राहियों का निर्धारण कर लिया जाए। फर्जी हितग्राही न जुड़ें। उन्होंने योजना के स्वरूप निर्धारण के लिए अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र की ऐसी महिलाओं, जिन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही है को भी योजना का लाभ मिले। आगामी 5 मार्च से इस योजना के फॉर्म भरवाना शुरू कर दिए जाएँ। प्रदेश में 51 हजार 455 राजस्व ग्राम से फॉर्म भरवाए जाना हैं। पंचायत सचिव, जन-प्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस कार्य में सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में जो आवेदन ऑफ लाइन भरे जायेंगे, उनको ऑन लाईन कर दिया जाए। उन्होंने आवेदन-पत्र के प्रारूप पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन-पत्र जितना सरल हो सके उतना बनाया जाये। शिविर लगा कर आवेदन-पत्र भरवाए जाएँ। प्रदेश में एक साथ हर माह की 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि बहनों के खाते में डाली जाएगी। भोपाल के जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ होगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया आयाम होगा। मुख्यमंत्री ने संचार के विभिन्न माध्यमों से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में योजना की जानकारी देने के निर्देश दिये।

Related Posts

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

बच्चों को दुलारा, आम खिलाए और रोज स्कूल जाने की मनुहार भी की भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से…

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

होटल अमलतास – आत्मनिर्भर महिलाओं की देशभर में चर्चा और सराहना भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महिला सशक्तिकरण की मंशा का जीवंत उदाहरण है पचमढ़ी का होटल अमलतास। पिछले…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

जब मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव की महिलाओं से खरीदे आम…

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर 22 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत के प्रथम उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद् और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की प्रगति और एकता के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने एक समृद्ध, सशक्त और स्वावलंबी भारत का सपना देखा, जिसे साकार करने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद, सामाजिक न्याय और सांस्कृतिक एकता के सिद्धांतों को मजबूती प्रदान की। उनकी दूरदर्शी सोच ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ा और समाज के हर वर्ग को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी देशभक्ति और समाज के प्रति निष्ठा हमें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम एक सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और उनके सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए एक समृद्ध, एकजुट और विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने हेतु शिविर का आयोजन 23 जून से 21 जुलाई तक

गर्मी के मौसम में धान की खेती करने वाले किसान मालती ने मक्का फसल की खेती से कमाएं दुगुना मुनाफा

बस्ता गांव में बना पहला व्यवहार कॉर्नर गांव के बच्चे स्वयं के हित में कर रहे संवाद और कार्य