नाजुक हाथों में मजबूती बेमिसाल…मुख्यमंत्री की मदद से जेसीबी वाली दीदी दमयंती सोनी जाएंगी जापान

– मुख्यमंत्री की पहल पर 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि मिलते ही जापान जाने की राह हुई आसान
– श्रीमती दमयंती सोनी ने तहेदिल से मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
– जेसीबी वाली दीदी मशीनरी वाहनों को कुशलता एवं आत्मविश्वास से चलाते हुए अपने हुनर को करेंगी प्रदर्शित
राजनांदगांव 09 दिसम्बर 2024। नाजुक हाथों में मजबूती बेमिसाल, यह अहसास राजनांदगांव के ग्राम खैरझिटी की जेसीबी वाली दीदी श्रीमती दमयंती सोनी को जेसीबी, चेन माऊंटेन जैसे मशीनरी वाहनों को कुशलता एवं आत्मविश्वास से चलाते हुए देखकर होता है। श्रीमती दमयंती सोनी मशीनरी वाहनों को एक्स-पो में शामिल होने के लिए जापान जाना चाहती थी, लेकिन आर्थिक दिक्कतों के कारण नहीं जा पा रही थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर 3 लाख 76 हजार रूपए की राशि का चेक मिलते ही उनके लिए जापान जाने की राह अब आसान हो गई है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं प्राप्त राशि से आसानी से जापान जा सकूंगी और अपना हुनर वहां प्रदर्शित करूंगी तथा छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करूंगी।
जेसीबी वाली दीदी श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि पति की असामयिक मृत्यु ने उन्हें मजबूत बना दिया और बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी को देखते हुए, उन्होंने जेसीबी चलाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय उत्तम कुमार सोनी किराए से जेसीबी चलाते थे, जिसे वे प्रतिदिन देखती थी। उन्होंने धीरे-धीर जेसीबी चलाना सीख लिया। पति की मृत्यु के बाद वे जेसीबी चलाने लगी और यही उनकी आजीविका का साधन बना। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अनमोल ने इसी वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। बेटी का विवाह भी हो गया है। 61 वर्षीय श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि वे एक दिन में 30-35 बार मिट्टी एवं मुरूम हाईवा में भर लेती है। मशीनरी वाहनों को आपरेट करते हुए कुशलता से चला लेती है। वह वर्ष 2012 से जेसीबी चला रही है। अन्य राज्यों में समय-समय पर होने वाले एक्स-पो में शामिल हुई और वहां अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिला। सामान्यत: यह माना जाता है कि ऐसे मशीनरी वाहन चलाना पुरूषों का कार्य है, लेकिन उन्होंने हिम्मत जुटाई और जज्बे के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक कर रही है।
श्रीमती दमयंती सोनी ने बताया कि रायपुर में आयोजित इवेंट में बैकहो के माध्यम से माला उठाकर प्रतिमा को पहनाने से उनका चयन हुआ। वर्ष 2019 में बंगलौर में आयोजित एक्स-पो में इवेंट करके दिखाने का मौका मिला। जहां 14-15 देशों के लोग आए हुए थे। जापान से आए प्रतिनिधियों ने वहां उनके हुनर को देखकर जापान आने के लिए आमंत्रित किया। कोविड-19 के कारण कार्यक्रम नहीं हो पाया था। अभी कार्यक्रम होने वाला है, जिसमें उन्हें आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि वे पहले ग्रेटर नोएडा जाएंगी, वहां से वीजा बनेगा, उसके बाद वे अपने बेटे के साथ जापान की राजधानी टोक्यो जाएंगी और वहां एक्स-पो में शामिल होकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।

  • Related Posts

    जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्य

    शासन स्तर से स्वीकृति उपरांत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्य निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत – कलेक्टर ने जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करने के लिए…

    Read more

    स्वास्थ्य विभाग वित्तीय वर्ष 2024-25 में राजनांदगांव जिला चौथे पायदान पर रहा

    राजनांदगांव 17 मई 2025। स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य स्तरीय भौतिक एवं वित्तीय प्रगति सूचकांक में राजनांदगांव जिला 83.63 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं…

    Read more

    You Missed

    राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

    राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

    लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

    लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

    शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

    शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

    मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

    समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण

    समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण

    चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

    चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी