अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय से की मुलाकात – IMNB NEWS AGENCY

अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय से की मुलाकात

मैडल पहना कर श्रीमती कौशल्या साय ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
हर सहायता उपलब्ध कराने का दिया आश्वासन
जशपुरनगर 09 जुलाई 2024/राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने वाले अंबिकापुर के ताईक्वांडों खिलाड़ियों ने बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्वन करते हुए,हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
          खिलाड़ियों के प्रशिक्षक कांस्टेबल राधेश्याम मानिकपुरी ने बताया कि पुलिस विभाग 2017 से युवाओं को ताईक्वांडों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होनें बताया कि 5 से 7 जुलाई तक रायगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में अंबिकापुर जिले के 42 खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड,2 सिल्वर और 2 कांस्य पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। खिलाड़ी मानसी सिंह ने श्रीमती कौशल्या साय को बताया कि पुलिस विभाग की ओर से उन्हें ताईक्वांडो का प्रशिक्षण देने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई हैं। इसका उन्हें लाभ भी मिल रहा है। यही कारण है कि वे प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने में सफल रही है। खिलाड़ी आरूषी कश्यप ने भी ताईक्वांडो प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा से जुड़ी बातों को श्रीमती कौशल्या साय से साझा किया।
           सीएम श्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने युवा खिलाड़ियों के लिए अंबिकापुर के पुलिस विभाग की ओर से की गई पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं की उर्जा और उत्साह का सही दिशा में प्रयोग करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उठाया गया बेहतरीन कदम है। उन्होनें खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। क्रीड़ा संबंधी गतिविधियां हमारे सामाजिक बंधन को और अधिक मजबूत करती है। उन्होनें नेशनल के चयनित होने वाले खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार,प्रदेश में खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्राथमिकता से काम कर रही है। उन्होनें बताया कि जशपुर में अंर्तराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान का निर्माण और कुनकुरी में खेल अकादमी की घोषणा हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को ओलंपिक तक पहुंचाने का है। श्रीमती कौशल्या साय ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया। उनकी मिलनसारिता से खिलाड़ियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Posts

शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन के लिए भौतिकी और विज्ञान के शिक्षकों का हुआ उन्मुखीकरण डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने कराए कई हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंट

 जशपुरनगर 12 जुलाई 2025/कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में संचालित यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के तहत जिले में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं में  विज्ञान…

Read more

संभागीय संयुक्त संचालक डॉ अनिल कुमार शुक्ला  ने सिविल अस्पताल पत्थलगॉव  का किया आकस्मिक निरीक्षण

संस्था में नियमित रूप से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को अवैतनिक अवकाश किये जाने और अपने कार्य में लपरवाही…

Read more

You Missed

प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश की सभी बहनें हमारा मान हैं, अभिमान हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा से पेड़-पौधों में भी जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रावण के पवित्र माह में सपत्नीक भगवान श्रीमहाकाल की भस्मारती में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग में दिलाया स्वर्ण पदक, मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

राज्यपाल रामेन डेका ने एकलव्य विद्यालय में लगाया आंवला का पौधा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका

अपने गांव के विकास के लिए योजना बनाकर भागीदार बनिये-राज्यपाल रामेन डेका