Sunday, April 2
Advt No D1567/22

Tag: कलेक्टर ने किया कोसारटेडा जलाशय में संचालित फ्लोटिंग मत्स्य पालन का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया कोसारटेडा जलाशय में संचालित फ्लोटिंग मत्स्य पालन का निरीक्षण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

कलेक्टर ने किया कोसारटेडा जलाशय में संचालित फ्लोटिंग मत्स्य पालन का निरीक्षण

जगदलपुर, 29 दिसंबर 2022/  कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने गुरुवार को कोसारटेडा जलाशय में संचालित फ्लोटिंग मत्स्य पालन का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की लगभग 03 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से मछली पालन विभाग द्वारा की जा रही कोसारटेडा जलाशय में फ्लोटिंग मत्स्य पालन, केज व गोदाम का निरीक्षण कर मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों से चर्चा की। इस अवसर पर बस्तर अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री ओम प्रकाश वर्मा, मत्स्य विभाग के श्री मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों से बातचीत के दौरान मत्स्य पालन के लिए बेहतर प्रशिक्षण पर जोर दिया, जिससे मछलियों के स्वास्थ और आकार परिवर्तन का आंकलन के साथ-साथ भोजन और मत्स्य पालन हेतु गुणवत्तायुक्त पानी आदि की सही व्यवस्था की जा सके। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि वे मत्स्य व्यापार को बढ़ाने पर जोर दें...