धान खरीदी का महाभियान: पहले सप्ताह में 1.11 लाख मीट्रिक टन खरीदी
37,641 किसानों ने बेचा धान: 295.65 करोड़ रूपए का भुगतान
धान विक्रय के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र
टोकन तुंहर हाथ एप के माध्यम से भी जारी किए जा रहे टोकन
रायपुर, 07 नवम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी का महाभियान 01 नवम्बर से प्रारंभ है। यह अभियान 31 जनवरी 2023 तक चलेगा। बीते सात दिनों में राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य पर 1 लाख 10 हजार 196 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। आज 7 नवम्बर को किसानों से 39 हजार 946 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत अब तक 295.65 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है।
खाद्य विभाग सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि धान बेचने वाले किसानों को 16589 टोकन जारी किए गए थे। जिसमें 1857 टोकन तुंहर हाथ एप्प द्वारा जारी किए गए थे। आगामी दिवस ...