मास्क, फल और खाद्यान्न वितरण के जरिए किसान सभा ने मनाया अपना स्थापना दिवस
कोरोना प्रकोप के गहराते संकट के मद्देनजर आज छत्तीसगढ़ किसान सभा की कई इकाइयों ने विभिन्न स्थानों पर चलाये जा रहे राहत कार्यों में हिस्सेदारी करते हुए आम जनता के बीच वॉशेबल मास्क, फल और खाद्यान्न का वितरण कर अपना स्थापना दिवस मनाया।
*छतीसगढ़ किसान सभा के राज्य अध्यक्ष संजय पराते* द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के बरोल पंचायत में किसान सभा कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए वाशेबल मास्कों को ग्रामीणों के बीच बांटा गया। मास्क वितरण का यह काम किसान सभा नेता हरकेश दुबे, राजेश व जय प्रकाश देवांगन, प्रदीप ठाकुर व देवसाय रजवाड़े के नेतृत्व में किया गया। इसी प्रकार भैयाथान जनपद पंचायत के रैसरा ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर कपिल पैकरा के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच डेटॉल साबुन का वितरण किया गया।
बस्तर में दरभा ब्लॉक के किसान सभा नेता संतोष यादव, संजय मरकाम और ककाल...