*राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा जामा मस्जिद हलवाई लाईन एडहॉक कमेटी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया*
रायपुर, 08 नवम्बर 2022/’छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा एडहॉक कमेटी को राजधानी रायपुर शहर की हलवाई लाईन स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव को कर्तव्य का पालन करते हुए निष्ठा पूर्वक शांतिपूर्वक सम्पन्न कराए जाने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जस्टिस जी. मिन्हाजुद्दीन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय में एडहॉक कमेटी के संयोजक सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्री शोएब, सदस्य उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू रायपुर श्री फरहान कुरैशी, उप पुलिस अधीक्षक रेल्वे रायपुर श्री ए.एन. अख्तर, उप पुलिस अधीक्षक गुप्तवार्ता रायपुर श्री जावेद अंसारी सहित श्री मोहम्मद अनवारूल हसन बैजनाथपारा, श्री शेख अब्दुल करीम डी.डी. नगर रायपुर, श्री मोहम्मद उस्मान भिंसरा पारसनगर, श्री शेख अब्दुल तनवीर नवाब बैरनबाजार, श्री जिया कुरैशी संजय नगर, श्री वकील अ...