राष्ट्रपति ने सैन्य इंजीनियर सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की
राष्ट्रपति मुर्मु ने एमईएस अधिकारियों से अपने भविष्य की परियोजनाओं में मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करने के लिए कहा
नई दिल्ली (IMNB). राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (5 जनवरी, 2023) राष्ट्रपति भवन में सैन्य इंजीनियर सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की।
इस दौरान राष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसे समय में सेवाओं में शामिल हुए हैं, जब भारत ने अमृत काल में प्रवेश किया है और जी-20 की अध्यक्षता भी ग्रहण की है। यह वह समय है जब विश्व नए नवाचारों और समाधानों के लिए भारत की ओर देख रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि सैन्य इंजीनियर सेवाओं के अधिकारी के रूप में वे सभी रक्षा बलों यानी सेना, वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक और अन्य संगठनों को रियर लाइन इंजीनियरिंग सहायता प्रदान करने में सहायक होंगे। वे स...