Tuesday, March 21
Advt No D1567/22

Tag: वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर उभरा मध्यप्रदेश

वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर उभरा मध्यप्रदेश
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर उभरा मध्यप्रदेश

भोपाल(IMNB). मध्यप्रदेश के लिये वर्ष 2022 कई अर्थों में ऐतिहासिक रहा। जन-मानस के स्मृति पटल पर कई घटनाएँ वर्षों तक अंकित रहेंगी। कोविड की चुनौतियों को परास्त करते हुए वर्ष 2022 की शुरूआत से ही मध्यप्रदेश ने नया इतिहास लिखना शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की नींव मजबूत करने की शुरुआत हुई। मध्यप्रदेश के समकालीन सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय इतिहास में ऐसी अभूतपूर्व घटनाएँ 2022 में हुई, जो वैश्विक स्तर पर भी छाई रही। चीतों की पुनर्स्थापना पालपुर कूनो राष्ट्रीय उदयान में चीतों की पुनर्स्थापना का सपना सच हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्म-दिन पर पालपुर कूनो में नामीबिया से लाए चीतों को छोड़ा। यह विश्व के वन्य-जीव इतिहास की अनूठी और अभूतपूर्व घटना थी। इससे मध्यप्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर गौरवशाली स्थान...