हल्बा समाज ने हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुखदेव पातर हल्बा का शहादत दिवस
कांकेर। अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा समाज ने कांकेर में मनाया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का शहादत दिवस इस अवसर पर समाज के लोगो ने सुखदेव पातर हल्बा चौक में क्लब के सामने सुखदेव पातर के छायाचित्र का पूजा अर्जचा कर उनके वीर गाथा को स्मरण किया गया। जिसके बाद समाज के लोग हल्बा समाजिक शक्ति भवन बरदेभाटा कांकेर में इकत्रित होकर समाजिक ध्वज पदाधिकारियों द्वारा फहराया गया और सुखदेव पातर शहादत सभा का आयोजन किया। उक्त सभा में समाज के संभाग अध्यक्ष रामकुमार देहारी द्वारा सुखदेव पातर के वीरता और पराक्रम को समाज के लोगो को बताया गया। विजय कुमार नाग महासचिव द्वारा सुखदेव पातर नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डाला और देश की आजादी में उनका बहुमूल्य योगदान को बताया। संभाग सचिव नेमू कृषान ने समाज के युवाओं को सुखदेव पातर जैसा बनने और अपने लक्ष्य को पूरा करने का उपाय बताया। कोषाध्यक्ष प्रशांत देहारी ने उनके जीवन शैल...