Friday, March 29

Tag: अप्रांरभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ तथा स्कूलों का निरीक्षण करने दिये गये निर्देश

अप्रांरभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ तथा स्कूलों का निरीक्षण करने दिये गये निर्देश
कांकेर, खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश

अप्रांरभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ तथा स्कूलों का निरीक्षण करने दिये गये निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर 02 नवंबर 2022ः- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने तथा सड़कों की मरम्मत कार्यों को जारी रखने के लिए निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के कार्यों एवं स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिये गये। सभी जिला प्रमुख अधिकारियों को भी स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जब भी भ्रमण पर जायें तो हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं का आवश्यक निरीक्षण किया जाय तथा शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के प्रयास किये जाये एवं अनुपस्थित विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया जावे। जिस विषय में बच्चे कमजोर हों, उनके लिए रेमिडियम क्लास लगाई जाय तथा मेरिट योग्य विद्यार्थी को विशेष रूप से प्रोत्साहित किय...