Thursday, March 28

Tag: कमिश्नर और कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

कमिश्नर और कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा
छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

कमिश्नर और कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण, लिया व्यवस्था का जायजा

जगदलपुर। प्रदेश के साथ ही बस्तर जिले के धान खरीदी केंद्रों में आज पहले दिन चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की शुरुआत की गई है। कमिश्नर श्री श्याम धावड़े और कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने नानगुर तथा बड़े मुरमा के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में किए गए आवश्यक व्यवस्थाओं, धान खरीदी की दरों, पंजीकृत किसानों की संख्या, फड की व्यवस्था का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए समितियों में की गई तैयारियों से संतुष्टि जताई। कमिश्नर श्री धावड़े ने नए पंजीकृत किसानों तथा वन अधिकार पट्टाधारक किसानों की जानकारी समिति के सदस्यों से ली। समिति के सदस्यों ने बताया कि नानगुर में 52 और बड़े मुरमा में 42 वन अधिकार पट्टाधारक किसानों का पंजीयन किया गया है। कलेक्टर ने धान खरीदी में एप के माध्यम से टोकन की व्यवस्था के सम्बंध में समिति के सदस्य...