Thursday, April 18

Tag: तेजी से बढ़ेगी मध्यप्रदेश की विकास यात्रा: राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु

तेजी से बढ़ेगी मध्यप्रदेश की विकास यात्रा: राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु
खास खबर, देश-विदेश

तेजी से बढ़ेगी मध्यप्रदेश की विकास यात्रा: राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु

स्वच्छता क्षेत्र की मध्यप्रदेश की उपलब्धियाँ अनुकरणीय राजभवन में हुआ राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 15, 2022, राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति के अनेक आयाम प्राप्त किये हैं। मध्यप्रदेश की विकास यात्रा तेज गति से आगे बढ़ेगी और सभी वर्गों तक विकास पहुँचेगा। मध्यप्रदेश का अनेक क्षेत्रों में अमूल्य योगदान है। खाद्यान उत्पादन में मध्यप्रदेश आगे है। कृषि क्षेत्र में उत्पादन सहित अन्य कार्यों में चार वर्ष में मध्यप्रदेश ने महत्वपूर्ण वृद्धि और प्रगति प्राप्त की है। इसके लिए मध्यप्रदेश बधाई का पात्र है। स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने स्वच्छतम राज्य और इन्दौर नगर ने छठवीं बार स्वच्छतम शहर का पुरस्कार प्राप्त किया है। यह सराहनीय है और इन उपलब्धियों के लिए मध्यप्रदेश के नागरिक प्रशंसा के पात्र हैं...