Tuesday, April 16

Tag: तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर

छत्तीसगढ़ में अब तक तीन चौथाई तेंदूपत्ता का संग्रहण पूर्ण, तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

छत्तीसगढ़ में अब तक तीन चौथाई तेंदूपत्ता का संग्रहण पूर्ण, तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर

*वन मंडल सुकमा में लक्ष्य से अधिक 110 प्रतिशत तेन्दूपत्ता का संग्रहण* *16.72 लाख मानक बोरा के लक्ष्य के विरूद्ध 12.27 लाख मानक बोरा संग्रहित रायपुर, 26 मई 2023/ छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 12 लाख 27 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के 75 प्रतिशत के करीब है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वनांचल के आदिवासी-वनवासियों द्वारा तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य तेजी से जारी है। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 73 हजार 99 मानक बोरा तथा सुकमा में एक लाख 19 हजार 243 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इ...