Tuesday, April 16

Tag: बस्तर वन विभाग में व्यापक घोटाले 0 कई वन अधिकारी बदले

बस्तर वन विभाग में व्यापक घोटाले, कई वन अधिकारी बदले
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जगदलपुर

बस्तर वन विभाग में व्यापक घोटाले, कई वन अधिकारी बदले

जगदलपुर। बस्तर वन मंडल के वन अधिकारी की लापपरवाही का खामियाजा वनों को विनाश की ओर पहुंचा रहा है। जब से वन मंडल अधिकारी पदस्थ हुए है तब से वनमडल में भ्रष्टाचार औार अवैध कटाई के साथ अनेक विभागीय कार्य राज्य कैंपा मद से कराए गए कार्यों में व्यापक तौर पर धांधली की निरंतर शिकायतें उच्च स्तर पर हुई है। इसी तारतम्य में बस्तर के वनमंडलाधिकारियों को इधर से उधर तबादला किया गया है। वन बल प्रमुख संजय शुक्ला के पदस्थ होने के बाद मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के चलते कैँपा मद पर हुए व्यापक पैमाने पर गाडिय़ों की खरीदी तथा अन्य कार्य जो निर्धारित मापदंड में नहीं आते। सामने आने पर कई वन क्षेत्रपाल पर जांच की सुई मंडरा रही है। मुख्य वन संरक्षक शाहिद खान के कड़े रूख से भी वन महकमा उन्हें गुमराह करता आया है। इसी तारतम्य में वन परिक्षेत्र बकावंड तथा करपावंड  में छंटाई के नाम पर पेड़ों की बेतहाशा अवैध कटाई और निर्माण...